समाचार

बहू बनी वेश्या, ससुराल जाते ही जिस्मफरोशी के धंधे में फेंक दिया, ससुर-देवर-मौसा ने भी किया रेप

एक बहू घर की लक्ष्मी होती है। उसे घर में बेटी की तरह रखा जाता है। लेकिन कुछ लोग बहू के साथ बहुत ही अत्याचार करते हैं। आप ने ससुरालवालों द्वारा बहू से मारपीट, दहेज की मांग और लड़ाई झगड़ा करने के कई मामले देखें सुने होंगे। ऐसे मामले भी देखे होंगे जिसमें ससुराल के अंदर पति के अलावा दूसरे लोग भी उसकी इज्जत लूट लेते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा अनोखा मामला बताने जा रहे हैं जहां खुद ससुराल वालों ने बहू को सेक्स रैकेट के धंधे में धकेल दिया।

ससुराल जाते ही जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया

यह अननोखा मामला दिल्ली के मंडावली इलाके का है। यहां पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफ़ाश किया है। दरअसल एक महिला अपने ससुराल से भागकर मंडावली पहुंची थी। यहां उसने ससुराल में अपने साथ हुए अत्याचारों का कच्चा चिट्ठा खोला। महिला की बातें सुन खुद पुलिसवाले भी दंग रह गए।

महिला ने बताया – मेरी शादी 11 दिसंबर 2021 को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हुई थी। शादी तय होने पर मैं बड़ी खुश थी। लेकिन जैसे ही ससुराल पहुंची तो मेरे होश उड़ गए। मुझे पता चल कि ससुरालवाले सेक्स रैकेट चलाते हैं। हद तो तब हो गई जब उन्होंने मुझे भी जबरन जिस्म फरोशी के इस धंधे में दखेल दिया।

ससुर, देवर, मौसा सबने लूटी इज्जत

पीडिता ने आगे कहा – बाहर के लोग तो छोड़ो, घर के लोगों ने भी मेरी इज्जत लूटी। ससुर, देवर से लेकर मौसा तक सभी ने मेरा रेप किया। इसके बाद उन्होंने दूसरे लोगों से भी संबंध बनाने को फोर्स किया। जब भी मैं इसका विरोध करती तो वो लोग मेरे साथ मारपीट करते। मुझे जान से मारने की धमकी देते।

महिला ने आगे बताया – कई दिनों तक मेरे साथ ऐसी ही जुल्म होते रहे। कई लोगों ने मेरी इज्जत लूटी। पति भी कुछ नहीं करता था। फिर एक दिन मौका देख मैं वहाँ से भाग गई। अब मैं चाहती हूँ कि ससुरालवालों के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाए। मुझे न्याय चाहिए।

फिलहाल मंडावली थाने की पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। वे इस मामले की जांच कर रहे हैं। इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ये बेहद दुख है कि एक महिला को शादी के बाद इतना सबकुछ झेलना पड़ा। इसलिए कहते हैं कि बेटी का रिश्ता बड़ा ही सोच समझकर और देखें परखे लोगों में करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button