#ट्रेंडिंग

भारतीय सैनिकों का अद्भुत कारनामा, गिरे पेड़ों से बनाया 40 फूट लम्बा पूल, देखिये

भारतीय सेना के बारे में जितना कहा जाए कम ही है। भारतीय सैनिक अपनी जान पर खेलकर देश के सरहद हकी रक्षा करते हैं, ताकि हम अपने घर में आराम से रह सकें। अगर सैनिक सरहद पर रक्षा नहीं करते तो शायद देश का कोई व्यक्ति चैन से नहीं रह पाता। देश के लोगों को सैनिकों के इस बलिदान का हम सभी को शुक्रिया अदा करना चाहिए। भारतीय सैनिक दुनिया के सबसे दुर्गम क्षेत्र में रहकर भी देश की रक्षा करते हैं। देश के सैनिक देश की केवल बाहरी दुश्मनों से ही रक्षा नहीं करते हैं, बल्कि कई बार प्राकृतिक आपदाओं से भी लोगों की जान बचाते हैं।

इस समय केरल भयंकर बाढ़ की त्रासदी झेल रहा है। केरल की हालत ऐसी हो गयी है कि वहाँ लोगों का जीवन त्रस्त हो गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि 1924 के बाद इतनी भयंकर बाढ़ पहली बार आयी है। इस बाढ़ की वजह से कई लोगों का जीवन बर्बाद हो गया है। कई हज़ार लोग अपना घर-बार छोड़कर सरकारी राहत केंद्र में रहने के लिए मजबूर हो गए हैं। कई लोगों के घर पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं। यहाँ भी भारतीय सेना जी-जान से जुटी हुई है और लोगों की हरसंभव मदद कर रही है।

बाढ़ की वजह से गिरे हुए पेड़ों से बनाया गया पूल:

भारतीय सेना केरल में दिन-रात मदद पहुँचा रही है। लेकिन कुछ जवानों ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसकी वजह से लोग जमकर सेना की तारीफ़ कर रहे हैं। सेना ने अपने इस अद्भुत कारनामे से सैकड़ों लोगों का दिल जीत लिया है। जानकारी के अनुसार सेना ने एक 40 फ़ीट लम्बा पूल बनाया है। आपको बता दें भारतीय सेना के इंजीनियर टास्क फ़ोर्स ने मलापुरम जिले में ये अद्भुत पूल बनाया है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह पूल किसी और चीज़ से नहीं बल्कि बाढ़ की वजह से गिरे हुए हुए पेड़ों से तैयार किया गया है। इसके साथ ही अन्य स्थानीय संसाधनों का भी इस्तेमाल किया गया है।

हर जगह हो रही है सेना के अद्भुत कारनामों की तारीफ़:

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहाँ पहले से ही एक पूल मौजूद था जो भयंकर बाढ़ की वजह से छतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद लोगों को आने-जानें में काफ़ी परेशानी हो रही थी। लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो, इसके लिए सेना ने यहाँ पूल का निर्माण कर दिया। इस पूल की तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर हर जगह वायरल हो रही हैं। हर जगह सेना के इस अद्भुत कारनामे की जमकर तारीफ़ हो रही है। लोग सेना के इस काम की वजह से काफ़ी ख़ुश भी हैं।

बाँस का पूल बनाकर निकाला 800 फँसे हुए लोगों को:

बाढ़ से पीड़ित केरल की जनता की मदद के लिए आर्मी के साथ-साथ नेवी और एयरफ़ोर्स और एनडीआरएफ के जवान भी आगे आए हैं। सभी मिलकर केरल के लोगों की हर सम्भव मदद कर रहे हैं। केरल के कई जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। आर्मी ऑपरेशन सहयोग के नाम से राहत-ब्बचाव कार्य चला रही है। जहाँ केरल में एक तरफ़ जवानों ने गिरे हुए पेड़ों से पूल बनाकर जनता की मदद की, वहीं एक दूसरी जगह पर आर्मी ने बाँस का पूल बनकर लगभग 800 फँसे हुए लोगों को बाहर निकाला। यह देखकर कहा जा सकता है कि भारतीय सेना अपने देश के नागरिकों को हर मुश्किल से बाहर निकालने के लिए आगे रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button