राशिफल

राशिफल 14 अक्टूबर: आज 4 राशि वालों पर मां लक्ष्मी हैं मेहरबान, पैसों की तंगी से मिलेगा छुटकारा

आज हम आपको शुक्रवार 14 अक्टूबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 14 अक्टूबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज शादीशुदा लोगों का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। घर परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग हैं। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका भारी मुनाफा मिल सकता है। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो जरूर करें, इससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कारोबार में आ रही समस्याएं दूर होंगी। निवेश करने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। अगर आपने पैसा निवेश करने की योजना बना ली है, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। आप अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। मानसिक चिंता कम होंगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। साथी से कोई उपहार मिलेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा आपका धन फंस सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बनाएंगे, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपने जीवन में सफलता के नए-नए मौके प्राप्त होंगे, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। प्रेमियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आप अपने सभी कामों को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आप पूरे उत्साह से भरे रहेंगे। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। अचानक काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको दूर संचार माध्यम से हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा। किसी मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। बेकार की बातों पर अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए। आपको अपने जरूरी कामों पर ध्यान देने की रत है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहना होगा। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। आपके दोस्तों में इजाफा होगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज प्यार के मामले में निराशा हाथ लग सकती है लेकिन आप हिम्मत ना हारे क्योंकि आखिर में आपके सच्चे प्यार की जीत होगी। आपके स्वभाव में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा, जिसके चलते परिवार के सदस्य काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। अचानक करियर से जुड़ी हुई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा रखने की जरूरत है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा रहेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी कामयाबी मिलने के प्रबल योग बने हुए हैं। आसपास का वातावरण सकारात्मक रहेगा। आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आप अपने सामने आने वाली हर चुनौती का डटकर मुकाबला करेंगे। विदेश यात्रा पर जाने के योग बने हुए हैं। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग में मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। किसी महिला मित्र की मदद से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई छोटा-मोटा व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको भारी मुनाफा मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी से समस्याओं को शेयर करेंगे, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा करना ठीक नहीं है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन आप बाहर के खान-पान से परहेज करें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरे करने होंगे, इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां आएंगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। मानसिक चिंता कम हो सकती है। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। संतान की पढ़ाई को लेकर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है। बिजनेस और नौकरी में नए आइडिया मिल सकते हैं। धन के मामले में पर्याप्त सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको अपनी किस्मत और समय का पूरा साथ मिलने वाला है। काफी दिनों से रुके हुए काम पूरे होने से आपका मन हर्षित होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु वह सफल नहीं हो पाएंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आप जिस काम को हाथ डालेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बहुत बढ़िया नजर आ रहा है। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा करेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करें, इससे जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें। व्यापार में मन मुताबिक फायदा कमाने में सफल रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। नौकरी से जुड़े हुए लोगों को कार्य में सफलता मिलने से प्रसन्न रहेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर परिणाम हासिल होंगे। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। विदेश में नौकरी करने वाले लोगों का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए लोगों का मुनाफा बढ़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button