राशिफल

राशिफल 7 फरवरी 2023: आज 2 राशियों का महत्वपूर्ण रहेगा दिन, बजरंगबली की कृपा से होगी खूब कमाई

आज हम आपको मंगलवार 7 फरवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 7 फरवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन पहले से काफी बेहतर नजर आ रहा है। घरेलू कामकाज समय पर निपटाने में सफल रहेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आपके करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। आज आपको कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। घरेलू जीवन में चल रही परेशानियों का काफी हद तक समाधान निकल सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, नहीं तो हानि हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने के कारण भागदौड़ लगी रहेगी। आपको काम के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान देना होगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी प्राप्त कर पाएंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। आपको मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप अगर कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बनाएंगे। बच्चों की तरफ से सारी चिंता दूर हो जाएगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द प्रेम विवाह होने के योग हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। दोस्तों की मदद से आपको लाभ मिलेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आपकी आमदनी में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप अपनी बुद्धिमानी से कठिन से कठिन काम को भी आसानी से पूरे कर लेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी। परिवारवालों के लिए समय निकालने में सफल रहेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से सबको प्रभावित करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपकी फिजूलखर्ची अधिक रहेगी, जिसके कारण आप काफी परेशान रहेंगे। करियर में तरक्की के मार्ग में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। घर परिवार का माहौल सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां मिलेंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आप अपना कोई भी कार्य जल्दीबाजी में मत कीजिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहना होगा। बाहर के खानपान से दूर रहना बेहतर रहेगा। आज आप किसी भी अजनबी पर आकर भरोसा ना करें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को कोई नई उपलब्धि पाने का अवसर मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी, जिससे आप अपने अटके हुए काम पूरे कर लेंगे। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो किसी से वाद-विवाद हो सकता है। रुके हुए कामों को गति मिलेगी। पैतृक मामलों में लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। घर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, आज उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन रहेगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए, नहीं तो वापस मिलने में कठिनाई होगी। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा। परिवारवालों का पूरा साथ मिलेगा। आपके द्वारा बनाए गए नए संपर्क फायदेमंद साबित होंगे। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बेहद खास रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। रुके हुए काम पूरे कर लेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। जो लोग सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन या फिर वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ प्राप्त होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन महत्वपूर्ण रहेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा। विषम परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करेंगे। घर परिवार का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। भाई-बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। शाम के समय परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अपने रुके हुए कामों पर अधिक ध्यान देना होगा। आप अपने किसी भी काम में लापरवाही ना करें। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की जरूरत है। नौकरी में बदलाव करने का सोच विचार कर सकते हैं। आयात-निर्यात से जुड़ा हुआ व्यापार करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा होने के योग हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल जाएगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। आज आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button