बॉलीवुड

नन्हें नवाब तैमूर संग मम्मी करीना का कूल अंदाज, खेल मैदान से वायरल हुई मां-बेटे की तस्वीरें

बॉलीवुड इंडस्ट्री की ‘बेबो’ कही जाने वाली पॉपुलर एक्ट्रेस करीना कपूर खान आए दिन चर्चा में रहती है। करीना कपूर खान को अक्सर पैपराजी स्पॉट करते रहते हैं। वह कभी अपने घर के बाहर दिखाई देती है तो कभी अपने दोनों बेटों मस्ती भरे अंदाज में नजर आती है। हाल ही में उन्हें अपने पति सैफ अली खान के साथ देखा गया था। अब इसी बीच करीना कपूर को अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान के साथ एक मैदान में खेलते हुए देखा गया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तो आइए देखते हैं मां-बेटे की कुछ खूबसूरत तस्वीरें…

दरअसल, करीना कपूर खान अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ एक मैदान में पहुंची थी जहां पर नन्हे नवाब तैमूर खेल की प्रैक्टिस करने पहुंचे थे। वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ब्लैक कलर की टी-शर्ट पहने हुए करीना कपूर काफी खूबसूरत दिखाई दे रही है।

वहीं उन्होंने धूप से बचने के लिए कैप भी लगाया है, साथ ही गॉगल लगाए उनका अंदाज काफी स्टाइलिश अंदाज दिखा। वहीं तैमूर अली खान येलो कलर की ड्रेस पहने हुए नजर आ रहे हैं और वह गेम खेल रहे हैं।

karina

karina

देखा जा सकता है कि करीना कपूर की अलग-अलग एंगल से तस्वीरें ली गई है। इस दौरान करीना अपने नन्हें लाड़ले को निहारती हुई दिखाई दी। जैसे ही करीना की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो फैंस उन पर जमकर प्यार लुटाया।

karina

खास बात यह है कि इस मैदान में ना केवल करीना का बेटा तैमूर नजर आया। बल्कि मशहूर अभिनेता रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के दोनों बेटे भी मैदान में पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ही बेटों ने पैपराजी को नमस्ते किया और कई तस्वीरें क्लिक करवाई।

karina

बता दें करीना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है। हाल ही में उन्होंने अपने सौतेले बेटे इब्राहिम अली खान के जन्मदिन पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि, “सबसे प्यारे और हैंडसम लड़के को जन्मदिन की शुभकामनाएं।”

गौरतलब है कि, करीना सैफ अली खान की दूसरी बीवी है। सैफ की पहली शादी गुजरे ज़माने की पॉपुलर एक्ट्रेस अमृता सिंह से हुई थी जो सारा अली खान और इब्राहिम अली खान के जन्म के बाद टूट गई। इसके बाद उन्होंने करीना से शादी की जिनसे उन्हें दो बेटे हुए जिनका नाम तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान है।

karina

बात करें करीना के काम के बारे में तो आखरी बार उन्हें फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में देखा गया था लेकिन उनकी यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही थी। दरअसल करीना और आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ बॉयकट में बुरी तरह पिट गई थी। इस फिल्म को मिले-जुले ही दर्शक मिले थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button