समाचारviral

‘आज तक’ की एंकर चित्रा त्रिपाठी की निजी जिंदगी ऐसी है, पति के खिलाफ करवा चुकी है केस

‘आज तक’ की एंकर चित्रा त्रिपाठी का नाम मशहूर पत्रकारों में गिना जाता है। वर्तमान में वह आज तक में न्यूज़ एंकर के साथ-साथ डिप्टी एडिटर के रूप में भी कार्य कर रही है। बता दें चित्रा त्रिपाठी शुरुआत से ही अपने बेबाक बोल के लिए जानी जाती है। जब भी वह किसी मुद्दे पर बहस करती है तो सामने बैठे शख्स की भी बोलती बंद हो जाती है। बता दे जहां टीवी पर चित्रा त्रिपाठी अपनी बुलंद आवाज से लोगों का ध्यान खींचती है तो वहीं निजी जीवन में भी वह काफी चर्चा में रहती है। आइए जानते हैं न्यूज एंकर के जीवन के बारे में…

परिवार संग शेयर करती है तस्वीरें

chitra tripathi

दरअसल, चित्रा त्रिपाठी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और अक्सर उनकी खूबसूरत तस्वीरें वायरल होती रहती है। अब हाल ही में न्यूज़ एंकर ने अपने बेटे और पति के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की जो चर्चा का विषय बन गई। बता दे चित्रा त्रिपाठी ने साल 2008 में अतुल अग्रवाल के साथ शादी रचाई थी। इसके बाद इनके घर बेटे ओम का जन्म हुआ।

chitra tripathi

चित्रा अपने बेटे ओम के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करती रहती है जिनमें दोनों मां बेटे की खूबसूरत बॉन्डिंग नजर आती है। हाल ही में जब एंकर ने अपने बेटे के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की तो फैंस ने उनपर जमकर प्यार लुटाया। जहां चित्रा त्रिपाठी पत्रकारिता को दुनिया में एक बड़ा मुकाम हासिल कर रही है तो वह अपने परिवार को भी बखूबी संभालती है।

ऐसा मिला बड़े चैनल में काम

chitra tripathi

बता दें, 11 मई 1986 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्मी चित्रा त्रिपाठी 4 भाई बहन है। उनकी सबसे बड़ी बहन का नाम श्वेता त्रिपाठी है और उनके दो भाई है जिनका नाम अमित और आदित्य त्रिपाठी है। चित्रा ने अपनी स्कूली पढ़ाई गोरखपुर से ही पूरी की है। इसके बाद उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई भी गोरखपुर से कंप्लीट की।

chitra tripathi

जब चित्रा ने पोस्ट ग्रेजुएशन कर लिया उसके बाद वह पत्रकारिता की दुनिया में आई। सबसे पहले उन्होंने ईटीवी न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। यहां पर वह अपने काम के लिए चर्चा में आ गई. इसके बाद धीरे-धीरे पॉपुलर होने लगी फिर उन्हें आज तक जैसे बड़े न्यूज़ चैनल में काम करने का मौका मिला।

chitra tripathi

पति के खिलाफ दर्ज करवाई थी शिकायत

chitra tripathi

बता दे वर्तमान में चित्रा त्रिपाठी करीब 5.6 करोड की संपत्ति की मालकिन है। वहीं इनकी सालाना इनकम 1.2 करोड़ बताई जाती है। बता दे चित्रा त्रिपाठी का नाम उस दौरान काफी सुर्खियों में रहा था जब उन्होंने साल 2016 में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।

chitra tripathi

चित्रा के मुताबिक उनके पति ने उनके साथ मारपीट की थी जिसके बाद उनके पति अतुल अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि बाद में न्यूज़ एंकर ने अपनी रिपोर्ट वापस ले ली थी जिसके बाद उनके पति को छोड़ दिया गया। इस दौरान एंकर का नाम काफी सुर्खियों में रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button