अध्यात्म

अगर पाना चाहते हैं आर्थिक उन्नति तो वास्तुशास्त्र की यह बातें रखें ध्यान, लक्ष्मी की होगी कृपा

व्यक्ति अपने जीवन में खूब मेहनत करता है ताकि वह अधिक पैसा कमा पाए, हर व्यक्ति यही चाहता है कि उसके पास सभी सुख सुविधाएं मौजूद हो, परंतु किसी ना किसी कारणवश व्यक्ति के सपने पूरे नहीं होते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में पैसे और संपत्ति को बढ़ाने के लिए बहुत से टिप्स बताए गए हैं, अगर आप वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों का पालन करते हैं तो इससे माता लक्ष्मी जी आपसे प्रसन्न होती है, जिसकी वजह से सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होती है, वास्तु शास्त्र के मुताबिक उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा मानी गई है अगर आप इस दिशा को साफ सुथरा रखते हैं तो इससे धन प्राप्ति हो सकती है, वही आपके घर के उत्तर-पूर्व कोने में देवी देवताओं की शक्ति रहती है इस दिशा को ईशान कोण कहते हैं, अगर इस दिशा में किसी प्रकार का दोष ना हो तो इससे घर में पैसों का आगमन होता है और घर में रहने वाले लोगों को तरक्की मिलती है।

आज हम आपको वास्तु शास्त्र के मुताबिक कुछ ऐसी बातों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिन पर अगर आप ध्यान देंगे तो इससे आपको आर्थिक उन्नति प्राप्त होगी और देवी लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी।

आइए जानते हैं वास्तुशास्त्र के अनुसार कौन सी बातों पर ध्यान रखें

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा की दीवारों का रंग नीला रखना शुभ माना जाता है इसके अलावा अगर आपके घर में पानी का स्थान उत्तर दिशा में है तो यह अति उत्तम रहेगा।
  • अगर आप अपने घर में कोई सजावटी सामान जैसे मछली घर रखते हैं तो आप उसको हमेशा उत्तर दिशा में रखें।
  • आप अपने घर के अंदर धन की तिजोरी कुबेर दिशा यानी कि उत्तर दिशा की तरफ रखिए।
  • आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि आप कभी भी अपने घर के पूर्व उत्तर कोने में गंदगी मत रखिए।
  • अगर आप अपने घर के आंगन में तुलसी या फिर आंवले का पेड़ लगाते हैं तो यह पेड़ हमेशा उत्तर दिशा में लगाएं।
  • अगर आप अपने घर के उत्तर दिशा में नीले रंग का पिरामिड रखते हैं तो इससे आपको संपत्ति लाभ की प्राप्ति होती है।

  • अगर आप अपने घर में धन की देवी माता लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की मूर्ति रखते हैं तो इसको आप हमेशा पूर्व-उत्तर कोने में रखें और इसी दिशा में पूजा कीजिए।
  • आप अपने घर में पानी की टंकी में चांदी का सिक्का, शंख और चांदी का कछुआ रखिए यह वास्तु शास्त्र के अनुसार शुभ होता है।

वास्तु शास्त्र में व्यक्ति की तमाम परेशानियों का कैसे समाधान हो सकता है इस बारे में जानकारी बताई गई है, अगर आप वास्तु शास्त्र के बताए गए नियमों का पालन करते हैं तो इससे आपके जीवन की बहुत सी परेशानियां दूर हो सकती है, क्योंकि हमारे घर का वास्तु दोष हमारे जीवन में कष्ट लाते हैं और इसी की वजह से घर परिवार के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, उपरोक्त कुछ वास्तु शास्त्र के अनुसार महत्वपूर्ण बातें बताए गए हैं, अगर आप इन बातों पर ध्यान देंगे तो इससे आपके जीवन में धन का अभाव नहीं रहेगा और माता लक्ष्मी जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button