समाचार

मदरसे का मौलवी 11 साल के लड़के को बांधकर उसके साथ करता था गंदा काम, मिली 20 साल की सजा

देशभर में यौन उत्पीड़न के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सिर्फ बड़े ही नहीं बच्चे भी इसका शिकार हो रहे हैं। इतना ही नहीं लड़कियों के अलावा छोटे लड़के भी हवस के भूखे इन दरिंदों का शिकार बन रहे हैं। यहां तक कि मदरसे जैसी जगहों पर भी इस तरह की घटनाएं हो रही है। इससे जुड़ा एक ताजा मामला केरल से आया है। यहां एक फास्ट ट्रैक कोर्ट ने एक मदरसे शिक्षक को नाबालिग लड़के से यौन शोषण करने के जुर्म में 67 साल की सजा सुनाई है।

यौन उत्पीड़न में मदरसे शिक्षक दोषी, मिली 20 साल की सजा

दरअसल एर्नाकुलम जिले के नेल्लीकुझी निवासी अलीयार (52) पर एक नाबालिग लड़के से यौन शोषण करने का आरोप लगा था। मामला 2020 में सामने आया था। तब मदरसे शिक्षक अलीयार पर 11 साल के लड़के को बंधक बनाकर रखने और उसका यौन शोषण करने का आरोप लगा था। ये मामला तब से ही कोर्ट में चल रहा था। अब विशेष न्यायाधीश सतीश कुमार वी ने आरोपी शिक्षक को 67 साल की सजा सुनाई है। हालांकि ये सभी सजाएं एक साथ चलेगी इसलिए आरोपी को जेल में 20 साल बिताने होंगे।

अलीयार को ये सजा एक शिक्षण संस्थान में अपने छात्र का यौन उत्पीड़न करने, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत ये सजा सुनाई गई है। उन्हें विश्वास या अधिकार की स्थिति में नाबालिग पर यौन हमला करने का दोषी ठहराया गया है। इसके अलावा कोर्ट ने आरोपी को भारतीय दंड संहिता के तहत अवैध रूप से बंधक बनाने व किशोर न्याय अधिनियम के तहत भी अलग-अलग अवधि की सजाएं दी हैं। इतना ही नहीं उस पर 65,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

मदरसे में पहले भी हो चुकी ऐसी घटनाएं

बताते चलें कि इसके पहले भी समय-समय पर देश के विभिन्न हिस्सों से मदरसे में हुए यौन अपराधों के मामले सामने आ चुके हैं। केरल के कोट्टयम जिले में ही 2019 में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था। यहां एक 63 साल के मदरसा अध्यापक पर दो साल में 19 बच्चों के साथ यौन-शोषण का आरोप लगा था।

पुलिस ने जब मदरसे टीचर से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह 25 साल की उम्र से बच्चों का यौन शोषण करता आ रहा है। वह खुद भी बचपन में यौन-शोषण का शिकार हो चुका है। तब उसने यौन शोषण करने वाले शख्स की बेटी से बलात्कार कर बदला भी लिया था। वह लंबी-लंबी प्रार्थना सभाएं और प्रवचन से बच्चों के पेरेंट्स का भरोसा जीतता था। इस तरह उसने मस्जिद अथॉरिटी पर भी अपना अच्छा इंप्रेषण बना लिया था। फिर वहीं उसने अपना एक अलग कमरा भी लिया जिसमें वह बच्चों का यौन-शोषण करता था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button