अन्य

ब्रेकफास्ट से जुड़ी ये 4 गलतियां करती हैं हेल्थ को खराब, नंबर 2 गलती तो करता है हर कोई

बिजी लाइफस्टाइल में लोग सेहत से जुड़ी चीजों को आसानी से नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में सेहत के प्रति हुई ये लापरवाही उन्हें कई मुसीबत मे भी डालने का काम करती है। हेल्थ को स्वस्थ बनाने के लिए हमें कुछ चीजोंं का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। आठ घंटे की नींद के बाद जब इंसान सुबह उठता है, तो उसकी बॉडी उससे खुराक मानती है, लेकिन खुराक न मिलने की वजह से बॉडी जवाब देने लगती है। बॉडी को स्वस्थ और फिट रखने के लिए हमें सुबह का नाश्ता जरूर कराना चाहिए। नाश्ता न करने की वजह से हमें कई तरह की समस्या होती है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

कुछ लोग ब्रेकफास्ट न करने की वजह से कई तरह के बहाने भी बनाते हैं, जिसमें से एक यह भी होता है कि मेरा मन नहीं है। इस तरह के तमाम बहाने अक्सर देखने को मिलते हैं। तो वहीं कुछ लोग वजन घटाने के लिए भी ब्रेकफास्ट नहीं करते हैं, जिसकी वजह से उनका वजन कम होता है या नहीं लेकिन उनका हेल्थ पर बहुत बुरा असर पड़ता है। ब्रेकफास्ट बहुत से मामले में एनर्जी देता है। ऐसे में रोजाना ब्रेकफास्ट जरूर करना चाहिए। आज हम आपको उन गलतियोंं के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि ब्रेकफास्ट के दौरान ज्यादातर लोग करते हैं।

1.नाश्ता छोड़ना

ज्यादातर लोग नाश्ता करने में आनाकानी करते हैं, ऐसे लोग नाश्ता को इग्नौर करते हैं। ये एक दिन अगर ब्रेकफास्ट करेंगे तो अगले दिन ब्रेकफास्ट न करने का बहाना भी तलाशते हैं। सुबह नाश्ता न करने की वजह से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे शुगर लेवल के बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में कभी भी नाश्ते को स्किप नहीं करना चाहिए, क्योंंकि यह जरूरी होता है। सुबह जिस चीज का सेवन करते हैं, वो पूरी तरह से बॉडी में लगता है।

2.देर से नाश्ता करना

देर से नाश्ता करना यूं तो सबकी आदत होती है, लेकिन सुबह उठने के 1 घंटे बाद आपको ब्रेकफास्ट हर हाल में कर लेना चाहिए, क्योंकि ये पूरी तरह से परफेक्ट टाइम होता है। देर से नाश्ता करने की वजह से आपको काफी नुकसान पहुंचता है। ऐसे में आपको सुबह उठते ही एक घंटे के अंदर ब्रेकफास्ट कर लेना चाहिए।

3.प्रोटीन की कमी

कई लोग ब्रेकफास्ट को हल्के में लेते हैं। जो मर्जी खा लेते हैं, लेकिन सुबह के ब्रेकफास्ट मे प्रोटीन जरूरी होता है, ऐसे में आपको खूब प्रोटीन से युक्त चीजोंं का सेवन ही सुबह करना चाहिए। इसके अभाव में शुगर लेवल बढ़ जाता है। ऐसे में आपको अपने ब्रेकफास्ट में प्रोटीन और फोब्स जरूर शामिल करना चाहिए, क्योंकि ये एक हेल्दी ब्रेकफास्ट के लिए बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आपको सुबह या दूध पीना चाहिए या फिर जो भी आपको अच्छा लगता हो, उसका सेवन जरूर करना चाहिए। सुबह चाय से बचना चाहिए।

4.सही मात्रा में नाश्ता न करना

कुछ लोग नाश्ता में या तो बहुत ज्यादा खा लेते हैं या फिर बहुत कम, जिसकी वजह से भी पूरा फायदा नहीं मिल पाता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि नाश्ता आपको कितना करना चाहिए यानि कितने मात्रा में नाश्ता का सेवन करना चाहिए? दरअसल, एक कटोरी या 5-8 चम्मच अनाज, 10-15 ग्राम लीन प्रोटीन और 1 गिलास जूस लेना चाहिए। यह आपके लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है। अगर आप रोजाना इतना ही ब्रेकफास्ट करेंगे तो आपका पूरा दिन अच्छा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button