राशिफल

इन 5 राशियों के दु:खों को दूर करेंगे भगवान गणेश, हाथ लगेगा पैसा, नौकरी में मिलेगी तरक्की

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से हर किसी मनुष्य के जीवन में तरह-तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सकारात्मक नतीजे मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक है ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं, जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर भगवान गणेश जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और जीवन के दु:खों से छुटकारा मिलेगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने के योग हैं और नौकरी में तरक्की हासिल होगी। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों के दु:खों को दूर करेंगे भगवान गणेश

कर्क राशि वाले लोगों के ऊपर भगवान गणेश जी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। व्यापार के दृष्टिकोण से समय उत्तम नजर आ रहा है। आपका कोई अच्छा समझौता फाइनल हो सकता है। आप जिस समय का इंतजार कर रहे थे, वह समय बहुत ही जल्द आने वाला है। ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होने वाला है।

सिंह राशि वाले लोगों का समय बेहद शुभ नजर आ रहा है। भगवान गणेश जी की कृपा से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। निजी जीवन में चल रहे उतार-चढ़ाव से छुटकारा प्राप्त होगा। कामकाज के तरीकों में सुधार आएगा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। व्यापार में भारी मुनाफा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है। विवाह योग्य लोगों को अच्छा जीवनसाथी मिलेगा।

कन्या राशि वाले लोगों का समय बेहतरीन रहेगा। आपके ऊपर भगवान गणेश जी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आप अपने साहस के बल पर कठिन से कठिन कार्य संपन्न करने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी से चल रहे हैं मतभेद खत्म हो सकते हैं। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा करेंगे। मेहनत का उम्मीद से अधिक लाभ मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। व्यापार में धन लाभ मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं।

तुला राशि वाले लोगों की संपत्ति में इजाफा होगा। भगवान गणेश जी के आशीर्वाद से निवेश संबंधित कामों में अच्छा लाभ मिल सकता है। आप अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने में सफल रहेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप नि:स्वार्थ भाव से लोगों की सेवा कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

धनु राशि वाले लोगों का मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक रहेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। भगवान गणेश जी की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। वाहन सुख मिल सकता है। काफी लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। किस्मत आपका भरपूर सहयोग देगी। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिलने के प्रबल योग हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोग अपने कामकाज में अधिक व्यस्त रहेंगे। जरूरी कामों को लेकर अधिक भागदौड़ करना पड़ सकता है। पैसों का उधार लेनदेन करते समय सोच-विचार जरूर करें क्योंकि धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है।

वृषभ राशि वाले लोगों को मिलाजुला परिणाम हासिल होगा। आपको काम के सिलसिले में कुछ यात्रा करनी पड़ेगी। यात्रा के दौरान आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। आप गाड़ी चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ सुधार करने की कोशिश करेंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल अच्छा रहेगा। बड़े अधिकारी और सहकर्मी आपकी पूरी मदद करेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। यदि आप किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले रहे हैं तो सोच-विचार जरूर कीजिए। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि वाली वाले लोगों को फिजूलखर्ची का सामना करना पड़ेगा। इसलिए आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का संतुलन बना कर चलें। संतान पक्ष से कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। शारीरिक रोग आपको परेशान करेंगे। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें अन्यथा कष्ट में वृद्धि हो सकती है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। कुछ जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकते हैं। धर्म-कर्म के कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का मन शांत रहेगा। कामकाज के सिलसिले में आप जल्दीबाजी ना करें अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। कुछ कामों में सफलता पाने के लिए अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। भाई-बहनों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। व्यापार में आ रही बाधाएं दूर करने के लिए आप पिताजी की सलाह ले सकते हैं, जो लाभदायक सिद्ध होगा।

मकर राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके कुछ रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आप अपने भविष्य को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं। माता-पिता की सेवा करने का मौका मिलेगा। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों को मिलाजुला परिणाम हासिल होगा। व्यापार में आप अपनी बुद्धि के बल पर अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अचानक किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय लेना पड़ सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। भाई-बहनों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। पुराने मित्रों से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी।

मीन राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदायक रहने वाला है। अगर आपका कोई काम लंबे समय से अधूरा पड़ा है तो वह पूरा हो सकता है। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। घर के किसी सदस्य के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है, जिससे घर में खुशी का माहौल निर्मित होगा। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान होगी। मित्रों की संख्या में इजाफा हो सकता है। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें अन्यथा नुकसान होने के योग नजर आ रहे हैं। अनजान लोगों की बातों पर ज्यादा भरोसा मत कीजिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button