राशिफल

13 अगस्त 2018: भोले बाबा की कृपा से इन ४ राशि वालों का होगा बेड़ा पार, बाकियों को होगी परेशानी

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज सोमवार 13 अगस्त का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 13 August 2018.

 rashifal 30 may 2018, 30 may horoscope, 30 मई राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 30 मई.

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज के दिन आपको किसी न किसी कारण से मन में चिंता रहेगी। विशेष रूप से संतानों और स्वास्थ्य के बारे में आप अधिक चिंतित होंगे। प्रियजन संग स्मरणीय पल साझा कर सकते हैं। विद्यार्थी बेहतर करेंगे। प्रतियोगी बेहतर करेंगे। पेट सम्बंधी बीमारियों की शिकायत रहेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में थोड़ी कठिनाइयां आएंगी। शेयर-सट्टे से दूर रहने की गणेशजी की सलाह है। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी। आज आपको जीवनसाथी की ओर से कुछ अच्छा सा उपहार मिल सकता है। आज किसी नजदीकी स्थान की यात्रा हो सकती है। यह सफर यादगार होने के साथ मजेदार भी रहेगा।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे।अचानक हुई रोमांटिक मुलाकात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। दिनचर्या अच्छी रहेगी। आज आप मानसिक रूप से थोड़ा परेशान रह सकते है। आज आप अपने व्यवसाय में उच्च अधिकारी के साथ कार्य करते समय संभलकर रहें। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के जरिए पूरी होंगी। आज का दिन काम को सुधारने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्याय पक्ष में मजबूती आएगी। आज मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। काम-काज के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज पढ़ाई पर कम ध्यान देने या घर की बजाय दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताने की वजह से बच्चे असंतोष का कारण बन सकते हैं। कार्यालय से जुड़े कार्य के लिए प्रवास के भी योग हैं। व्यापारिक लाभ मिलने की संभावना बनती दिखायी दे रही है। नौकरी पेशे से जुड़े लोगों के लिए भी लाभ और अवसर भरा दिन है। सैलेरी सहित कुछ खास मामलों में अधिकारियों की मदद मिलेगी। कोई नई चीज सीख सकते हैं।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज किसी भी काम को तुरंत तैयार होकर शुरू करने से पहले गंभीरता से तर्क की कसौटी पर परख लेना ही ठीक होगा। संतान पक्ष से सहयोग में कमी होगी। पैतृक संपत्ति में विवाद होगा। आप जिस प्रतियोगिता में भी कदम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। अगर आप कुछ गड़बड़ करते हैं तो कार्यक्षमता में कमी आ सकती हैं। व्यावसायिक यात्राएं अधिक होंगी। आज आप अपनी अभी तक की सभी सफलताओं के बारे में सोचेंगे। आज आप जो किताब पढ़ेंगे उससे आपको ज्ञान मिलेगा। आज आप अपने रोमांस भरे जीवन में कुछ पाने की आशा कर सकते हैं।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आप आज अपने कोर्ट-कचहरी संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। आज आपका वस्त्र आदि के पीछे खर्च हो सकता है। आज वैचारिक रूप से दृढ़ता रहेगी। आपका सृजनात्मक प्रवृत्तियों में मन लगा रहेगा। खुद को उत्साही बनाए रखने के लिए अपनी कल्पनाओं में कोई खुबसूरत और शानदार तस्वीर बनाएँ। अचानक आए अप्रत्याशित खर्चे आपके ऊपर आर्थिक तौर पर बोझ डाल सकते हैं। आज आप पक्षियों को दाना खिलाएं। समस्याएं दूर होंगी। अध्यात्म के प्रति आपकी भूख बढ़ेगी। आज आपको ये जानने की इच्छा होगी कि आप किस दिशा की ओर बढ़ रहे हैं। इस राह पर चल कर आप खुद को सही मायने में समझ पाएंगे।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज राजनैतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी, अधिकारी पक्ष से सहयोग मिल सकता है। आज शायद आपकी जिंदगी में कोई नया मोड़ आ सकता है। आज आपको किसी अपने या किसी अजनबी से कोई ऐसी शिक्षा मिल सकती है, जिसकी आपको जरूरत थी। कार्य क्षेत्र में विस्तार होने के संकेत हैं। धार्मिक कार्य में मन लग सकता है। मित्रों का सहयोग मन प्रसन्न करेगा। आज आपके कार्य में बदलाव आ सकता है लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है। आज आपको किसी कानूनी कार्य में फंसना पड़ सकता है इसलिए सावधानी बनाये रखें।

 rashifal 30 may 2018, 30 may horoscope, 30 मई राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 30 मई.

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप आपस में छाई हुई चिड़चिड़ाहट व जलन को दूर करने का प्रयास करें ना तो आप अपने साथी के दोस्तों से जलन महसूस करें और न ही साथी को ऐसा कोई मौका दें, जिससे कि वह चिड़चिड़ाहट या जलन महसूस करे। अच्छे रोमांटिक मूड में किसी तीसरे की आवश्यकता नहीं होती। आपके लिए यही उचित होगा कि बैठकर ठंडे दिमाग से शांतचित्त होकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचें। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। आर्थिक दृष्टि से लाभ रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज किसी मित्र का आगमन हो सकता हे। अचानक आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद रहेंगे। साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज का दिन आपको कई नए अनुभव दे कर जाएगा। यदि आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो शेयर बाजार में पैसे लगाना मुनाफे का सौदा होगा, समय इसकी गवाही दे रहा है। कारोबार के विस्तार के लिए लोन की आवश्यकता पड़ सकती है। आय बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। भौतिक सुख-साधन आसानी से जुटा लेंगे। लंबी दूरी की यात्रा अर्थलाभ दे सकती है। रोजगार संबंधी समस्या हल होगी। वाद-विवाद की संभावना है।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको करियर के संबंध में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत के लिए आज का दिन अच्छा बना हुआ होगा। जिससे आप खुश होगे। किन्तु ऋण के मामलों में परेशान होगे। आज आप अपने विरोधियों को आइना दिखाते हुए यह संदेश देने की कोशिश में होगे। कि आप मजबूत इच्छा शक्ति से काम कर रहे हैं। अतः राजनैतिक, सामाजिक व संबंधित व्यवसाय में आपके हौसले बुलंद है। संतानो के साथ मेल-जोल अच्छा रहेगा। कर्मनिष्ठ होकर काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। आपका व्यवहार आज न्यायानुकूल रहेगा। क्रोध पर संयम रखिएगा।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज किसी खास काम से आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होने का योग बन रहा है। कोई जरुरी सुझाव आपको मिलेगा। अगर आपके दोस्त-परिवार के लोग विदेश में रहते हैं तो उनकी तरफ कोई खुशखबरी मिल सकती है। जिससे घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। शारीरिक रूप से आज आप मजबूत रहेंगे। छात्रों को आज कम मेहनत से ही सफलता मिल जायेगी। वाणी और व्यवहार में संयम रखना पड़ेगा। अन्य व्यक्तियों या कुटुंबीजनों के साथ उग्र बोलाचाली होने की संभावना है।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप अपने कार्य में आगे बढ पाएंगे और योजना के अनुसार कार्य भी कर पाएंगे। आज अपूर्ण कार्यों को भी सफलतापूर्वक पूर्ण कर पाएंगे। घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की जरूरत है। अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे। पर्यटन क्षेत्र आपको बढ़िया करिअर दे सकता है। आपका जीवनसाथी आपको प्यार का एहसास देना चाहता है आज अपनी गलतियों को पहचानकर उसे दोबारा करने से बचें। कामकाज से जुड़ी चुनौतियाँ अपनी मेहनत से ही पूरी हो पाएंगी। आसपास और साथ काम करने वाले लोग भी आप पर भरोसा करेंगे। कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज के दिन आपका मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे खर्च हो सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में शिकायत रहेगी। सुकून हासिल करने लिए कुछ पल करीबी दोस्तों के साथ बिताएँ। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। आज आपका मन भी चिंताग्रस्त रह सकता है। जहां तक सम्भव हो बात को बढ़ने न दें। अगर आपको काम के सिलसिले में या निजी काम के लिए किसी यात्रा पर जाना था तो किसी कारण आपकी इस योजना में बाधा आ सकती है। घर में सफेद फूल रखने से घर में खुशियां बनी रहेंगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले बेहतर होगी।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button