अध्यात्म

6 मार्च को उदित हो रहे शनिदेव, इन राशियों का बदलेगा भाग्य, न्याय के देवता देंगे खास फल

शनि ग्रह को न्याय का देवता कहा जाता है। वह व्यक्ति के कर्मों के अनुसार उन्हें शुभ या अशुभ फल देता है। शनि धीमी गति से चलता है। वह एक राशि में ढाई साल तक रहता है। 6 मार्च, 2023 को शनि कुंभ राशि में उदय हो रहा है। इसका सभी 12 राशियों पर अच्छा या बुरा असर देखने को मिलेगा। लेकिन इनमें 4 राशियां ऐसी भी है जिसे सबसे अधिक लाभ होगा। 6 मार्च से इनकी किस्मत पलट जाएगी। तो चलिए जानते हैं ये लकी रशियां कौन सी हैं।

वृषभ राशि

6 मार्च से वृषभ राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। इनके सभी दुख और दर्द खत्म होंगे। शनिदेव की कृपा से इनका भाग्य पलट जाएगा। इनके सभी रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। पैसों से जुड़ी दिक्कतें खत्म होगी। धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। जॉब में लाभ होगा। आपके काम की तारीफ होगी। बीजनेस के सिलसिले में लंबी यात्रा हो सकती है। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। समाज में आपकी तारीफ होगी। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता हाथ लगेगी।

सिंह राशि

शनि का उदय सिंह राशि के लिए बड़ा खास रहने वाला है। इन्हें संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। पैसों की आवक बढ़ जाएगी। बेरोजगारों को नौरकी मिल जाएगी। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। नए मकान या वाहन का सुख ले सकते हैं। माता पिता से धन की प्राप्ति होगी। पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी। घर में खुशी का माहौल रहेगा। सेहत बढ़िया रहेगी। धार्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है। घर में सुख और शांति बनी रहेगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को शनि उदय का बड़ा लाभ मिलेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे। विवाह का योग बनेगा। घर में खुशहाली आएगी। जॉब या किसी अन्य काम से विदेश यात्रा हो सकती है। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। शत्रु आपके सामने घुटने टेक सकता है। किस्मत आपका साथ देगी। आपके सभी काम भाग्य के दम पर हो जाएंगे। लोग आपकी तारीफ करेंगे। नए जॉब के ऑफर मिलेंगे। बीजनेस में मुनाफा डबल होगा।

कुंभ राशि

6 मार्च से कुंभ राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू होगा। इनके सभी अटके हुए काम समय पर होंगे। शनि उदय का इन्हें भरपूर लाभ मिलेगा। शनि कुंभ राशि में ही उदय हो रहे हैं। इसलिए इनके ऊपर शनिदेव की सबसे अधिक कृपा होगी। लाइफ से सभी नेगेटिव एनर्जी चली जाएगी। आपके साथ सबकुछ अच्छा-अच्छा होगा। लोग आपक प्रशंसक बन जाएंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन की कमी दूर होगी। जॉब और बीजनेस में लाभ होगा। विवाह के योग बनेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button