अध्यात्म

शुक्रवार को मां संतोषी से मनचाहा वरदान पाने के लिए करें यह काम, माता होंगीं प्रसन्न

मनुष्य अपनी मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करता है, परंतु ऐसे कुछ ही भाग्यशाली व्यक्ति होते हैं जो अपनी इच्छाओं को पूरा कर पाते हैं, ज्यादातर लोगों की मनोकामनाएं अधूरी ही रह जाती है परंतु ऐसा नहीं है कि आप कोशिश करना छोड़ दें, अगर आप लगातार कोशिश करेंगे तो आपको कामयाबी अवश्य मिलेगी, इसके अलावा लोग देवी देवताओं की पूजा अर्चना करके उनको प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं जिससे इनके आशीर्वाद से इनकी अधूरी मनोकामनाएं पूरी हो सके।

शुक्रवार का दिन इच्छाओं की पूर्ति के लिए बहुत ही शुभ दिन माना जाता है, शुक्रवार का दिन मां संतोषी जी की पूजा का विशेष दिन है, अगर आप शुक्रवार के दिन व्रत रखते हैं तो इससे मां संतोषी प्रसन्न होती हैं, और इनकी कृपा से आपकी कामना पूरी होगी, परंतु शुक्रवार के दिन मां संतोषी का व्रत रखते समय आपको क्या क्या कार्य करने चाहिए, और किन बातो का ध्यान रखना जरुरी है, जिससे मां संतोषी खुश होकर आपको कामना पूर्ति का वरदान दे, इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं।

शुक्रवार को मां संतोषी को प्रसन्न करने के लिए ऐसे करें पूजा

  • अगर आप शुक्रवार के दिन मां संतोषी जी की पूजा अर्चना और इनका व्रत रख रहे हैं तो आपको इस दिन सूर्य उदय से पहले उठना होगा और घर की अच्छी तरह साफ सफाई करने के बाद आप स्नान कर लीजिए और अपने घर के किसी पवित्र स्थल पर मां संतोषी जी की प्रतिमा या फोटो लगाएं।
  • आप मां संतोषी जी की पूजा में संपूर्ण पूजन सामग्री एकत्रित कर ले और किसी बड़े पात्र में शुद्ध जल भरकर रख लीजिए, आप जल से भरे हुए पात्र पर गुड़ और चने से भर कर दूसरा पात्र रख लीजिए, इसके बाद आपको मां संतोषी की विधि विधान पूर्वक पूजा करनी होगी।

  • आप मां संतोषी की पूजा के दौरान संतोषी स्तुति का पाठ करें, परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि जब तक आप यह पाठ कर रहे हो तो घी का दीपक और एक थाल में कपूर जलता रहना चाहिए, जब माता की स्तुति पूरी हो जाए तब उसके पश्चात आप गुड़ और चने का प्रसाद का वितरण कीजिए, और स्वयं भी ग्रहण कीजिए।
  • जब आप शुक्रवार के दिन मां संतोषी की विधि विधान पूर्वक पूजा कर ले, तब आखरी में आपको जल से भरे हुए पात्र के पानी को अपने घर के अंदर मां संतोषी का नाम लेते हुए छिड़क दीजिए, और शेष जल को आप तुलसी के पौधे में डाल दीजिए।
  • अगर आप शुक्रवार के दिन मां संतोषी की पूजा कर रहे हैं और इनका उपवास रख रहे हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि इस दिन आप खट्टी चीजों का सेवन भूल कर भी मत कीजिए और ना ही इस प्रकार की चीजों का स्पर्श करें, क्योंकि यह शुभ नहीं माना जाता है, इसकी वजह से मां संतोषी नाराज हो सकती हैं।

उपरोक्त शुक्रवार के दिन मां संतोषी की पूजा विधि के बारे में जानकारी दी गई है, अगर आप इस विधि से मां संतोषी की पूजा अर्चना और उपवास करते हैं तो इससे माता रानी आपसे खुश होंगी और प्रसन्न होकर आपको मनचाहा वरदान देंगी, हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी अवश्य पसंद आई होगी, आप इसको अन्य लोगों में शेयर करना ना भूले।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button