बॉलीवुड

कनिका कपूर के रिसेप्शन में पहुंची अजय देवगन की बेटी, पिंक ड्रेस में न्यासा देवगन लगीं बेहद कमाल

अजय देवगन और काजोल की गिनती हिंदी सिनेमा के बेहतरीन और लोकप्रिय कलाकारों में होती है। बॉलीवुड सेलेब कपल काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन टिनसेल टाउन में सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में से एक हैं। 20 अप्रैल 2003 में पैदा हुई न्यासा फिलहाल 19 साल की हैं। भले ही वह इस समय फिल्मों में काम नहीं कर रही हैं। लेकिन उनका हर लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है।

अक्सर न्यासा देवगन की तस्वीरें और वीडियोस सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। न्यासा के ट्रांसफॉर्मेशन तस्वीरें को देख फैंस उनके दीवाने हो जाते हैं। न्यासा देवगन की गिनती पॉपूलर स्टार किड्स में होती है। अक्सर वह अपने फैशन गेम से हर महफिल में चार चांद लगा देती हैं और हर तरफ उन्ही के चर्चे होने लग जाते हैं। इसी बीच न्यासा देवगन की कुछ ताजा तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती हुई नजर आ रही हैं।

न्यासा देवगन की ग्लैमरस तस्वीरें वायरल

आपको बता दें कि इस वक्त पर अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन अपने डिवा लुक को लेकर सुर्खियों का विषय बनी हुई हैं। दरअसल, न्यासा देवगन हाल ही में बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचीं।

वहीं की यह तस्वीरें सामने आई हैं। इस दौरान न्यासा इतनी ज्यादा डीपनेक ड्रेस पहने हुए नजर आई थीं कि लोगों की नजरें उनके गले पर जाकर अटक गई।

वैसे तो अक्सर न्यासा देवगन अपने शानदार पार्टी लुक को लेकर चर्चा का विषय बन जाती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। न्यासा देवगन अपने दोस्तों वेदांत महाजन और और ओरहान के साथ बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर के रिसेप्शन में शामिल हुईं।

आपको बता दें कि इस पार्टी का आयोजन लंदन के विक्टोरिया एंड अल्बर्ट म्यूजियम में किया गया। न्यासा देवगन इस पार्टी में एक परफेक्ट बॉडी हगिंग पिंक ड्रेस पहने हुए नजर आई थीं, जिसमें वह बेहद कमाल की लग रही थीं। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

न्यासा ने जो ड्रेस पहनी हुई थी वह काफी टाइट और काफी सिंपल थी लेकिन उनका अंदाज हर किसी को बहुत पसंद आ रहा है। आप एक तस्वीर में देख सकते हैं कि उसमें ओरहान और गुरु रांधवा हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि उसमें न्यासा, वेदांत और कनिका नजर आ रही हैं।

न्यासा ने अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती की। स्टार किड ने कुछ ग्लैमरस शॉर्ट्स के लिए पोज दिए और वह किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लग रही थीं। इन तस्वीरों को ओरहान ने साझा किया है। उन्होंने इन फोटोस को शेयर करते हुए कैप्शन में यह लिखा है कि “मैं आपके साथ अपना समय बर्बाद करने के लिए एक या दो बार घूमूंगा।”

जैसे ही उन्होंने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड की, वैसे ही वायरल हो गईं। इस पोस्ट पर उनके दोस्तों ने कमेंट करना शुरू कर दिया। जान्हवी कपूर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि “समय बर्बाद करना इतना अच्छा कभी नहीं देखा।”

वहीं बनिता संधू ने इन तस्वीरों को शेयर करने के लिए ओरहान को धन्यवाद कहा है। फैंस भी न्यासा देवगन की इन तस्वीरों पर खूब कमेंट कर रहे हैं और उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

वैसे आप सभी लोगों को न्यासा देवगन का ग्लैमरस अवतार कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताइए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button