राशिफल

आज ग्रह-नक्षत्र बना रहे दो शुभ संयोग, इन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, वहीं इनको मिलेगा शुभ फल

ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल की वजह से हर किसी राशि के लोगों के जीवन में तरह-तरह के बदलाव आते हैं। ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में नकारात्मक परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है, इसको रोक पाना संभव नहीं है।

आपको बता दें कि आज हनुमान जयंती है और ज्योतिष गणना के अनुसार आज ग्रह-नक्षत्र मिलकर सिद्धि और व्यतिपात नामक दो शुभ योग का निर्माण कर रहे हैं। यह दोनों शुभ योग सभी राशियों पर शुभ और अशुभ असर डालेंगे। तो चलिए जानते हैं किन राशि वालों को फायदा होगा और किनको परेशानी हो सकती है।

आइए जानते हैं शुभ योग का किन राशियों को मिलेगा फायदा

कर्क राशि वाले लोगों को शुभ योग का अच्छा फल मिलेगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। छोटे-मोटे लाभ मिलते रहेंगे। घरेलू खर्चों में गिरावट आने की संभावना नजर आ रही है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा। जो लोग तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनका समय बेहद ही अच्छा नजर आ रहा है। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। जीवनसाथी से चल रहे मनमुटाव दूर होंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

तुला राशि वाले लोगों का समय बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। सरकारी कामकाज में अच्छा फायदा मिलेगा। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। शुभ योग की वजह से आपकी किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकते हैं। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ किसी पार्टी में जा सकते हैं। आप अपने लक्ष्य को निर्धारित करते हुए उसको प्राप्त करने की हर संभव कोशिश करेंगे। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए यह शुभ योग नई सौगात लेकर आया है। मन की सारी परेशानियां दूर होंगी। आप सकारात्मक सोच से लगातार आगे बढ़ेंगे। पति-पत्नी के बीच चल रही समस्या दूर हो सकती है। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। धर्म-कर्म के कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। जरूरतमंद लोगों को उपयोगी वस्तु दान कर सकते हैं। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे।

धनु राशि वाले लोगों के लिए यह शुभ योग फायदेमंद साबित होगा। अगर साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करते हैं तो उसमें बेहतरीन फायदा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। मेहनत से ज्यादा फायदा होगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलेगी। विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के लोगों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। कोर्ट कचहरी के कामों में सफलता मिल सकती है।

कुंभ राशि वाले लोगों के ऊपर शुभ योग का प्रभाव अच्छा रहेगा। आप अपनी मेहनत से सब कुछ हासिल कर सकते हैं। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी होगी। नए प्रेम प्रसंग होने की संभावना है। आपकी मनपसंद जीवनसाथी की तलाश पूरी हो जाएगी। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है। व्यापार से जुड़े हुए लोग किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आपको बेहतरीन फायदा मिलने वाला है।

मीन राशि वाले लोगों का समय बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। आप जिस काम को करना चाहेंगे उसमें सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। आप खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। पिताजी की मदद से आपको अपने किसी काम में अच्छा फायदा मिल सकता है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों के जीवन में बहुत से फेरबदल देखने को मिलेंगे। आमदनी के अनुसार आपको अपने खर्चों पर काबू रखना होगा अन्यथा आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर करें। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें।

वृषभ राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण कार्य में बड़े अधिकारियों की मदद मिल सकती है, जिससे आपके कार्य आसानी से पूरे होंगे। रचनात्मक कार्यों में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अचानक आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, इसलिए आप पहले से तैयार रहें।

मिथुन राशि वाले लोगों के जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। कारोबार में सामान्य फल मिलेगा। आप काम के सिलसिले में किसी से भी ज्यादा उम्मीद ना करें। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला करने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार जरूर कर लीजिए या आप किसी अनुभवी से भी सलाह ले सकते हैं, इससे आपको फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। आपका मन खेलकूद में अधिक लगेगा।

सिंह राशि वाले लोगों को कुछ नए अनुभव की प्राप्ति हो सकती है। जीवन के किसी भी क्षेत्र में आप बिना सोचे-समझे कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। अधीनस्थ कर्मचारी आपकी मदद करेंगे। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। विदेश में काम कर रहे लोगों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी। बच्चों की सेहत में गिरावट आ सकती है, सर्दी-खांसी के कारण परेशानी होने की संभावना है इसलिए उनकी सेहत पर ध्यान दीजिए।

कन्या राशि वाले लोगों की जिंदगी में बहुत से उतार-चढ़ाव आएंगे। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। कुछ पुरानी बातों को लेकर आपका मन काफी दुखी रहेगा। विषम परिस्थितियों में आप घर के बड़े बुजुर्गों की राय ले सकते हैं। इससे आपको आपको फायदा मिलेगा। अचानक किसी पुराने मित्र से फोन पर बातचीत हो सकती है। आर्थिक मदद मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

मकर राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। पैसों के लेनदेन में सावधान रहना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। खर्चों में इजाफा होगा, जिसके कारण आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा कीजिए। आप अपने भविष्य को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं। आप अपनी मेहनत सही दिशा में करते रहें, आपको कामयाबी जरूर मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button