दिलचस्प

जहां लोग हैं गर्मी से बेहाल, वहीं इस शहर के लोग आग जलाकर बिता रहे हैं रातें

उत्तर भारत समेत पूरा देश ही इन दिनों गर्मी की मार झेल रहा है। इस वक्त हर लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। इतना ही नहीं जून की शुरूआत में ही गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है और पारा 42 के पार निकल रहा है। हर तरफ लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। बता दें कि उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कई इलाकों में जानलेवा लू चल रही है। वहीं कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश जैसे राज्यों में भी गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। राजस्थान तो अपनी गर्मी के लिए जाना ही जाता है। राजस्थान के चुरु में तो बीते शनिवार को तापमान 50 के पार तक पहुंच गया था। जबकि हरियाणा के सिरसा में तापमान 50 तक पहुंचने वाला है।

जहां बात राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में लोग गर्मी में त्राही-त्राही कर रहे है वहीं भारत में कुछ ऐसे शहर भी हैं जहां पर तापमान इतना कम है कि लोगों को ठंड से बचने के लिए कम्बल और रजाई ओढ़कर सोना पड़ रहा है। लोग आज भी यहां पर ठंडी के कपड़े पहन रहे हैं और आग जलाकर के खुद को गर्म करने का प्रयास कर रहे हैं। यहां लोग गर्म हवाओं से नहीं बल्कि सर्द हवाओं से परेशान हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उन शहरों के बारे में जो इस भीषण गर्मी में भी ठंड की मार झेल रहे हैं।

लेह (जम्मू कश्मीर)

जम्मू-कश्मीर में स्थित लेह में तापमान इतना कम है कि लोगों को ठंड से बचने के लिए आग का सहारा लेना पड़ रहा है। बता दें कि यहां पर सुबह और रात के वक्त तापमान में भारी गिरावट आती है। जहां भारत के कुछ देशों में तापमान 42 और 50 का पारा पार कर रहा है। वहीं इस जगह का अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस है, वही निम्न तापमान की बात करें तो वो माइनस एक डिग्री तक पहुंच जाता है।

द्रास (जम्मु कश्मीर)

वहीं जम्मू कश्मीर के द्रास के तापमान की बात करें तो यह लेह से भी अधिर ठंडा हैं। बता दें कि द्रास में अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस होता है, जबकि वहां का निम्न तापमान माइनस 4 डिग्री तक पहुंच जाता है। जहां लोग इन दिनों गर्मियों से खुद को बचा रहे हैं, इस जगह पर लोग ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं।

समडोंग (सिक्किम)

सिक्किम के समडोंग में भी तापमान का हाल कुछ ऐसा ही है। बता दें कि सिक्किम को पूर्व का स्विटजरलैंड कहा जाता है। हिमालय की गोद में बसा यह शहर अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां पर उच्चतम तापमान 17 डिग्री रहता है जबकि निम्न तापमान करीब 7 से 8 डिग्री सेल्सियर तक पहुंच जाता है।

हेमकुंट (उत्तराखंड)

सिक्किम और  लेह तो काफी दूर हो गए हैं। हम बात करें उत्तराखंड की जो ज्यादा दूर नहीं हैं और उत्तर प्रदेश का पड़ोसी राज्य है। बता दें कि ये इलाका काफी ठंडा है। उत्तराखंड के हेमकुंट में अधिकतम तापमान 17 डिग्री है। वहीं इस जगह पर न्यूनतम तापमान 6-8 डिग्री सेल्सियस होता है।

तवांग (अरुणाचल प्रदेश)

जहां भारत के कुछ देश गर्मी की मार झेल रहे हैं तो वहीं कुछ ऐसे प्रदेश भी हैं जहां सर्दियों जैसा माहौल है। बता दें कि भारत के पूर्वोत्तर के कई राज्यों में ठंडी हवाएं चल रही हैं और लोग ठंड से बचने के सहारे देख रहे हैं। हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड के तवांग की जहां पर लोग रात और सुबह के वक्त गर्म कपड़े पहनते हैं। जहां तवांग में अधिकतम तापमान 10 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button