अध्यात्म

उल्टा स्वास्तिक बनाने से मनोकामनाएं होंगी पूरी, सौभाग्य के साथ लक्ष्मी की होगी प्राप्ति

हर इंसान की कोई ना कोई ख्वाहिश जरूर होती है जिसको पूरा करने के लिए वह अपनी तरफ से कोई भी कसर नहीं छोड़ता है सनातन धर्म में ऐसे बहुत से उपाय बताए गए हैं जिससे आप अपनी सभी मनोकामनाओं को बहुत ही शीघ्र पुरे कर सकते हैं इन्हीं उपायों में से एक स्वास्तिक का उपाय बताया गया है स्वास्तिक शब्द संस्कृत के दो शब्दों सु एवं अस्ति से मिलकर बना हुआ है जिसका मतलब होता है शुभ हो, कल्याण हो, हिंदू धर्म के अंदर स्वास्तिक का बहुत महत्व होता है यदि कोई पूजा पाठ या कोई शुभ कार्य किया जाता है तो सर्वप्रथम स्वास्तिक को महत्व दिया जाता है पुराणों में भी स्वास्तिक के विषय में बहुत सी बातें बताई गई है स्वास्तिक को धन की देवी माता लक्ष्मी और बुद्धि के देवता गणेश जी का प्रतीक माना गया है ज्योतिष शास्त्र में भी स्वास्तिक के कुछ अलग अलग इस्तेमाल बताए गए हैं जिनको करके व्यक्ति अपनी सभी समस्याओं से छुटकारा प्राप्त कर सकता है और उसको धन और सौभाग्य के साथ लक्ष्मी की भी प्राप्ति होगी।

स्वास्तिक का लाभ सीधा नहीं बल्कि उल्टा स्वास्तिक को बनाने से होता है अगर आप उल्टा स्वास्तिक बनाते हैं तो इससे आपकी इच्छाएं बहुत शीघ्र पूरी होंगी आज हम आपको इस लेख के माध्यम से स्वास्तिक के कुछ उपायों के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

आइए जानते हैं स्वास्तिक के इन उपायों के बारे में

  • अगर आपको अपने व्यापार में सफलता नहीं मिल पा रही है तो अपने व्यापार में बढ़ोतरी करने हेतु गुरुवार के दिन घर के उत्तरी पूर्वी दिशा को गंगा जल से धोकर वहां हल्दी का स्वास्तिक बनाए स्वास्तिक की विधि-विधान पूर्वक पूजा करके गुड का भोग अर्पित कीजिए आपको यह उपाय लगातार सात गुरुवार तक करना है इससे आपको अपने व्यापार में फायदा मिलने लगेगा।
  • अगर आप चाहते हैं कि आपके घर परिवार में सुख समृद्धि का आगमन हो तो इसके लिए घर के बाहर रंगोली के साथ कुमकुम सिंदूर से स्वास्तिक बनाएं यदि आप ऐसा करते हैं तो इससे देवी देवता प्रसन्न होते हैं और आपके घर में वास करते हैं घर परिवार के सदस्यों को देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

  • अगर आप अपनी कोई इच्छा पूरी करना चाहते हैं तो इसके लिए घर के पूजा स्थल या मंदिर में स्वास्तिक बनाकर उस पर पांच अनाज रख कर दीपक जलाएं इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी इसके अलावा घर के पूजा स्थल या मंदिर में स्वास्तिक बनाकर उस पर इष्ट देव की प्रतिमा रखकर पूजा कीजिए इससे देवी देवता तुरंत प्रसन्न होते हैं और आपको मनचाहा वरदान देते हैं।
  • यदि आपके घर में आए दिन किसी ना किसी प्रकार का वाद विवाद या क्लेश होता रहता है तो इससे छुटकारा पाने के लिए घर के उत्तरी पूर्वी दिशा में दीवार पर हल्दी का स्वास्तिक बना दीजिए यदि आप ऐसा करते हैं तो इससे आपके घर परिवार में सुख शांति आती है और घर में चल रहा क्लेश भी दूर हो जाता है।

उपरोक्त स्वास्तिक के कुछ छोटे-छोटे उपाय हैं जिनको करके मनुष्य अपने जीवन की समस्त परेशानियों से शीघ्र ही छुटकारा प्राप्त कर सकता है और मनुष्य को लक्ष्मी की प्राप्ति के साथ साथ उसकी सभी मनोकामनाएं भी बहुत ही शीघ्र पूरी होती है अगर आप इन उपायों को अपनाते हैं तो इसका लाभ आपको अवश्य प्राप्त होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button