बॉलीवुड

इस सुपरस्टार के प्यार में पागल हो गई थी सोनाक्षी सिन्हा, खुलासा होने पर बढ़ गई दीपिका की टेंशन

बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार होते हैं, जिनके अफेयर के चर्चे खूब होते हैं, लेकिन कुछ  ऐसी अभिनेत्रियां भी हैं, जोकि सिर्फ अपने काम से काम मतलब रखती है। ये अगर सुर्खियों में होती है, तो सिर्फ अपनी फिल्म के लिए। ऐसी एक मशहूर अभिनेत्री हैं, जिनका नाम उनकी कामयाबी के लिए जाता है। यूं तो काफी अफेयर के चर्चे आप सुनते ही रहते हैंं, लेकिन इस अभिनेत्री के अफेयर के चर्चे आपने नहीं सुना होगा, लेकिन आज हम आपको इनके बारे में एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं, जिसकी वजह से आपके होश उड़ जाएंगे। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

जी हां, बात कर रहे हैं सुपरस्टार सोनाक्षी सिन्हा की। सोनाक्षी सिन्हा ने कम उम्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। फिल्म दंबग से एंट्री करने वाली सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी पहली ही फिल्म में धमाल मचाया था, जिसके बाद इन्होंने अपने करियर में कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज सोनाक्षी सिन्हा टॉप की अभिनेत्री हैं। इनकी एक्टिंग कमाल की होती है। फिल्मों में ये अपने आदर्शों के लिए जानी जाती हैं। ये फिल्म में कोई ऐसा सीन नहीं करना चाहती हैं, जिनसे इनकी इमेज खराब होती है।

सोनाक्षी सिन्हा के बारे में कहा जाता है कि ये सिर्फ अपने काम से काम मतलब रखती है। शूटिंग के बाद ये सीधे या तो घर जाती है या फिऱ कभी कभी ये पार्टी में चली जाती है। जैसाकि हम सभी जानते हैं कि सोनाक्षी सिन्हा शत्रुघ्न की बेटी है। तो ठीक शत्रुघ्न की राह पर चलते हुए आज सोनाक्षी सिन्हा भी अपना खूब नाम कमा रही है। बाप बेटी की ये जोड़ी न सिर्फ बॉलीवुड में हिट है, बल्कि रियल लाइफ में भी बहुत ही अच्छे दोस्त हैं। दोनों ही सार्वजनिक मंच पर एक दूसरे की खूब तारीफ करते हैं।

इस अभिनेता को चाहती थी सोनाक्षी सिन्हा

यूं तो सोनाक्षी के अफेयर के बारे में कोई नहीं जानता है, लेकिन आखिर सोनाक्षी सिन्हा के पास भी एक दिल है, जोकि किसी के लिए धड़क सकता है, तो ऐसा ही हुआ है। सोनाक्षी सिन्हा को भी अपने ही कोस्टार पर दिल आ गया था। वो स्टार कोई औऱ नहीं बल्कि रणवीर सिंह है। रणवीर के साथ सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म लुटेरे किया है, जिस दौरान वो रणवीर के करीब आ गई थे। सोनाक्षी और रणवीर सिंह का अफेयर की खबरें काफी दिनों तक चली थी, जबकि इन्होंने इस बात को कभी स्वीकार नहीं किया, पर लोगों का मानना है कि दोनों के बीच अफेयर जरूर रहा था।

बताते चलें कि अब भले ही सोनाक्षी को रणवीर सिंह पसंद भी हो पर अब कुछ नहीं हो सकता है, क्योंकि रणवीर तो अब दीपिका के हो चले। जी हां, साल के आखिरी में रणवीर और दीपिका शादी करने वाले हैं, जिसकी वजह से शायद अब सोनाक्षी का दिल टूट जाएगा। इतना ही नहीं, देखने वाली बात यह होगी कि सोनाक्षी इन दोनों की शादी में जाती है या नहीं, ये तो खैर वक्त ही बताएगा। लेकिन इस बात से नकारा नहींं जा सकता है कि सोनाक्षी बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो सिर्फ अपने काम की वजह से सुर्खियोंं में रहती हैं, नकि अफेयर्स वगैरा को लेकर।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button