अध्यात्म

शनिदेव को शांत करने के लिए अपनाएं ये अचूक रामबाण उपाय, दुखों से मिलेगा छुटकारा

शास्त्रों और धर्म ग्रंथों के अनुसार देखा जाए तो शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है शनि देव व्यक्ति के कर्मों के अनुसार ही उसको फल देते हैं जैसे व्यक्ति के कर्म होते हैं शनिदेव उसी के अनुसार न्याय करते हैं इसीलिए तो शनि देव को अच्छे और बुरे कर्मों का फल देने वाला भी माना जाता है अगर हम पुराने इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त करें तो शनि देव को सबसे ज्यादा क्रूर स्वभाव का देवता माना जाता है और यह बुरे कार्य करने वाले व्यक्तियों के लिए बहुत हानिकारक होते हैं यदि शनि देव की किसी व्यक्ति के ऊपर कृपा हो जाए तो उस व्यक्ति का जीवन खुशहाल बन जाता है परंतु यह सभी बातें व्यक्ति के कर्मों पर निर्भर करती हैं जैसे व्यक्ति के कर्म होते हैं शनिदेव वैसा ही फल प्रदान करते हैं परंतु कई लोगों की धारणा है कि शनि देव अच्छे देवता नहीं है यह हमेशा व्यक्ति को दंड देते हैं परंतु ऐसा बिल्कुल भी नहीं है शनि देव हमेशा न्याय का ही साथ देते हैं यह न्याय प्रिय है।

कई बार देखा गया है कि व्यक्ति को लगातार अपने जीवन में बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है व्यक्ति शारीरिक रूप से और धन से संबंधित बहुत सी परेशानियों को झेलता है ऐसी स्थिति में हो सकता है कि शनिदेव आपसे नाराज हो गए हो क्योंकि हम जाने अनजाने में ऐसी बहुत सी गलतियां कर देते हैं जिससे शनिदेव हमसे नाराज हो जाते हैं जिसके फलस्वरूप व्यक्ति को अपने जीवन में कष्ट झेलना पड़ता है यदि आपके साथ भी इसी तरह की कोई परेशानी हो रही है और आप चाहते हैं कि आप अपनी सभी परेशानियों से जल्द से जल्द छुटकारा प्राप्त कर सके तो आज हम आपको इस लेख के माध्यम से शनिदेव के प्रकोप से बचने के कुछ उपाय बताने वाले हैं जिनकी सहायता से आप शनिदेव के प्रकोप से बच सकते हैं।

  • अगर आप सुबह और शाम पूजा करने के दौरान महामृत्युंजय मंत्र और ओम नमः शिवाय का जाप करते हैं तो इससे शनिदेव का क्रोध शांत होता है और उनके दुष्प्रभावों से छुटकारा प्राप्त होता है क्योंकि शनि देव शिव जी के भक्त है अगर आप शिवजी को प्रसन्न कर लेते हैं तो इससे शनि देव भी प्रसन्न हो जाते हैं।

  • अगर आप अपने घर के किसी भी अंधेरे कोने में एक लोहे की कटोरी में सरसों का तेल डालकर उसमें तांबे का सिक्का डालकर किसी कोने में रख देते हैं तो इससे कुछ ही दिनों में आपके घर की परिस्थितियां ठीक होने लगती हैं।

  • आप शनिवार के दिन बंदरों को भुने हुए चने खिलाए और मीठी रोटी पर तेल लगा कर काले कुत्ते को खाने के लिए दीजिए यदि आप यह उपाय करते हैं तो आपके जीवन में जितनी मुसीबतें चल रही है वह धीरे-धीरे समाप्त होने लगेंगी और शनिदेव का प्रकोप भी कम हो जाएगा।

  • अगर आप हर शनिवार के दिन पीपल और बरगद के पेड़ के नीचे सूर्योदय से पहले राई के तेल का दीपक जलाकर कच्चा दूध और धूप अर्पित करते हैं तो इससे आपको लाभ प्राप्त होगा यह उपाय करने से शनि देव के बुरे प्रभाव समाप्त होते हैं।

 

  • अगर आप शनिदेव के प्रकोप को शांत करना चाहते हैं तो इसके लिए हर शनिवार के दिन काली गाय की सेवा कीजिए खाना खाने से पहले रोटी का पहला टुकड़ा गाय को जरूर खिलाएं और गाय को सिंदूर लगाएं और उसकी पूजा कीजिए यदि आप यह उपाय करते हैं तो इससे शनि महाराज आपसे प्रसन्न होंगे और आपके जीवन में सभी समस्याओं को दूर करेंगे।

  • अगर आप शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इसके लिए महाबली हनुमान जी, भैरव और शनि चालीसा का पाठ कीजिए इसके साथ ही पीपल के पेड़ की सात परिक्रमा कीजिए जो व्यक्ति शनि की साढ़ेसाती से परेशान चल रहे हैं वह अंधेरा होने के पश्चात शनिवार को पीपल के पेड़ में मीठा जल अर्पित करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं इसके साथ ही अगर बत्ती भी लगाएं इससे शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव समाप्त होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button