राशिफल

कर्क राशि में आने वाले हैं बुध, किसका सुधरेगा भाग्य, किसको होगी परेशानी? जाने राशियों पर प्रभाव

बुध ग्रह को बुद्धि, व्यवसाय, त्वचा आदि का कारक माना जाता है। ज्योतिष में सभी नौ ग्रहों में बुध को युवराज माना गया है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति को शुभ परिणाम मिलते हैं, परंतु इसकी स्थिति ठीक ना होने के कारण व्यक्ति के जीवन में बहुत सी विषम परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती हैं। आपको बता दें कि बुध ग्रह 02 अगस्त 2020 को कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं। यह इस राशि में 17 अगस्त तक रहेंगे। बुध की इस राशि परिवर्तन की वजह से सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। आखिर आपकी राशियों का कैसा हाल रहेगा? आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

आइए जानते हैं बुध का कर्क राशि में गोचर, किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

मेष राशि वाले लोगों की राशि में बुध चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे। जिसकी वजह से आपको नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना बन रही है। इस समय के दौरान जो लोग काफी लंबे समय से नई नौकरी तलाश कर रहे थे, उनको सफलता मिल सकती है। आपका मन कामकाज में लगेगा। मानसिक परेशानियां दूर होंगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। भाई-बहनों के सहयोग से आपको फायदा मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छी उपलब्धि हासिल होने की संभावना बन रही है। करियर के क्षेत्र में आप लगातार कामयाबी हासिल करेंगे।

वृषभ राशि वाले लोगों की राशि में बुध तृतीय भाव में गोचर करेंगे। जिसकी वजह से आपका समय फायदेमंद रहने वाला है। आमदनी के नए स्रोत हासिल हो सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अगर आपने किसी से पैसा उधार लिया है तो आप उसको चुकाने में सफल रहेंगे। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। नौकरी पेशा वाले लोगों को तरक्की मिलने की संभावना बन रही है। आपके कलात्मक कौशल को सराहना भी मिल सकती है। परिवार के लोगों के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। आपके कामकाज से सहकर्मी प्रभावित होंगे।

कन्या राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह एकादश भाव में गोचर करेंगे। जिसकी वजह से लाभ योग बन रहा है। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। कारोबारियों को जबरदस्त लाभ मिलने की संभावना है। आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। नौकरी पेशा वाले लोगों को कार्य क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। धन संबंधित योजनाओं में आपको अच्छा फल मिलेगा। आपके द्वारा की गई कोशिश कामयाब होगी। पारिवारिक रिश्तो में सुधार आने की संभावना बन रही है। आपका दृष्टिकोण सकारात्मक रहेगा। यदि आप किसी बीमारी से काफी लंबे समय से परेशान चल रहे हैं तो उससे राहत मिल सकती है।

तुला राशि वाले लोगों की राशि में बुध दशम भाव में गोचर करेंगे। जिसकी वजह से आपको अपनी किस्मत का पूरा सहयोग मिलने वाला है। आपके नेतृत्व करने की क्षमता में वृद्धि होगी। आप कार्य क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पूरी करेंगे, जिससे बड़े अधिकारी काफी प्रसन्न होंगे। आपको पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है। आपका व्यापार अच्छा चलेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अपने उद्देश्यों को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्प रहेंगे। नए लोगों से बातचीत हो सकती है।

कुंभ राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह षष्ठम भाव में गोचर करेंगे। जिसकी वजह से आपका समय शुभ रहने वाला है। जीवन में आपको कई क्षेत्रों से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। घर-परिवार की आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। पैसा कमाने के नए-नए तरीके आपको पता लग सकते हैं। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। अचानक लव पार्टनर से आपको उपहार मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी पेशा वाले लोगों को उच्च पद की प्राप्ति होगी। अधीनस्थ कर्मचारी आपके व्यवहार से काफी खुश रहेंगे और यह आपका पूरा सहयोग करेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। पारिवारिक जीवन में ढेरों खुशियां आएंगी। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय अच्छा रहने वाला है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मिथुन राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह द्वितीय भाव में गोचर करेंगे। जिसकी वजह से आपका समय मिलाजुला रहेगा। आपकी आमदनी ठीक रहेगी। आप धन का संचय करने का सोच-विचार कर सकते हैं। आप परिवार के लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। आपके शत्रुओं में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए आप सतर्क रहें। आप परिवार के लोगों के साथ किसी शादी समारोह में भाग ले सकते हैं। माता पक्ष से आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि वाले लोगों की राशि में बुध लग्न भाव में गोचर करेंगे। जिसकी वजह से आपका समय चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने कामकाज के तरीकों में सुधार करने की आवश्यकता है। कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकता है, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। कार्यस्थल में आपको बहुत सी परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। नौकरी पेशा वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। शादीशुदा जिंदगी में तनाव उत्पन्न हो सकता है। बच्चों की शिक्षा को लेकर माता-पिता काफी चिंतित रहने वाले हैं।

सिंह राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह द्वादश भाव में गोचर करेंगे। जिसकी वजह से आपके जीवन में समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। आप मानसिक रूप से काफी चिंतित रहेंगे। रहन-सहन में बदलाव आ सकता है। आपके विचारों में नकारात्मकता आ सकती है। आर्थिक पक्ष की बात की जाए तो आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। किसी पुरानी बीमारी के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। दोस्तों की मदद मिल सकती है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह नवम भाव में गोचर करने वाले हैं। जिसकी वजह से आपका समय अच्छा नहीं कहा जा सकता है। अधिक मेहनत करने के बावजूद भी उचित फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। आपका ध्यान इधर-उधर भटक सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत खराब होने की संभावना बन रही है। आप अपने पिता के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे। अचानक आमदनी के नए स्रोत प्राप्त होंगे, जिससे आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी। आप किसी भी यात्रा पर जाने से बचे। विद्यार्थियों का समय काफी कठिन रहने वाला है।

धनु राशि वाले लोगों की राशि में बुध अष्टम भाव में गोचर करेंगे। जिसकी वजह से आपको बहुत सी परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद होने की संभावना बन रही है। विद्यार्थियों का समय अनुकूल रहेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी। आपके करियर में किसी प्रकार की रुकावट उत्पन्न हो सकती है, जिसके कारण आप आगे नहीं बढ़ पाएंगे। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। ससुराल पक्ष से मदद मिलने की संभावना बन रही है।

मकर राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह सप्तम भाव में गोचर करेंगे। जिसकी वजह से दांपत्य जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सतर्क रहना होगा। यदि आप कोई नया कार्य आरंभ करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों से सलाह-मशवरा अवश्य कीजिए। इस समय के दौरान आपके ज्यादातर कार्य बिगड़ सकते हैं। छोटी-छोटी बातों में आप कमियां निकालेंगे। कारोबार में नुकसान होने की संभावना बन रही है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें।

मीन राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह पंचम भाव में गोचर करेंगे। जिसकी वजह से यह समय आपके लिए काफी कठिन रहेगा। इस राशि वाले जातकों की एकाग्रता में कमी देखने को मिलेगी। शिक्षा अर्जित कर रहे लोगों को पढ़ाई में ध्यान लगाना काफी कठिन रहेगा। सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती है। अचानक आपको किसी मामले में निर्णय लेना पड़ सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में विरोधियों से बचकर रहने की आवश्यकता है। आपको अपनी मेहनत के अनुसार लाभ नहीं मिल पाएगा। पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक रहने वाला है। संतान की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button