दिलचस्प

इस सवाल का जवाब देकर ‘ब्रह्माण्ड सुंदरी’ बनी ये साउथ अफ्रीकन, जानिए क्या है इनका जवाब

अब तक विश्व सुंदरी के रूप में हम भारतीय सुष्मिता सेन को ही जानते थे क्योंकि तब सोशल मीडिया नहीं होता था और सभी एक ही बाक जानते थे जो अखबार या टीवी उन्हें बता दे। मगर अब सोशल मीडिया के जमाने में हर एक खबर के बारे में हम सभी को पता होने लगा है। ये बहुत ही गर्व की बात है कि देश इतनी तरक्की कर रहा है। अब हमने जिस ब्रह्माण्ड सुंदरी के बारे में सुना है वो कोई और नहीं Zozibini Tunzi है और इस सवाल का जवाब देकर ‘ब्रह्माण्ड सुंदरी’ बनी ये साउथ अफ्रीकन, आपको जरूर जानना चाहिए क्या है वो सवाल?

जवाब देकर ‘ब्रह्माण्ड सुंदरी’ बनी ये साउथ अफ्रीकन

मिस यूनिवर्स-2019 का ताज साउथ अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी को दिया गया। अपने यहां की मिस यूनिवर्स बनने की साउथ अफ्रीका में खुशियां मनाई जा रही हैं। खुशी और गर्व की लहर सोशल मीडिया पर देखे को मिल रही है। अमेरिका के अटलांटा मे मिस यूनिवर्स 2019 की अंतिम प्रतियोगिता हुई यहां पर जोजिबिनी ने बाकि कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ दिया। इसमें रनरअप मैडिसन एंडरसन रहीं और तीसरे स्थान परर मैक्सिको की सोफिया एरेगॉन रहीं।

तीनों सुंदरियों से एक ही सवाल पूछा गया था और वो कि कौन सी सबसे महत्वपूर्ण चीज है जो आज की तारीख में में युवा लड़कियों को सिखानी चाहिए? इस सवाल के जवाब में जोजिबिनी ने जवाब दिया, ‘सबसे महत्वपूर्ण चीज वो है हमें लड़कियों को सिखानी चाहिए कि उन्हें नेतृत्व करना है। जो समाज में अपनी जगह बनाने से भी ज्यादा जरूरी है। इस जवाब के साथ ही जोजिबिनी ने इस साल के मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया।’ जोजिबिनी टूंजी ने इस खास मौके पर गोल्डन रंग का गाउन पहना था जिसमें वे बेहद खूबसूरत नज आ रही थीं। प्रतियोगिता के पहले राउंड में उन्होंने रैंप पर पारंपरिक दक्षिण परिधान में रैंप वॉक किया। इस प्रतियोगिता में भारत की वर्तिका सिंह भी पार्टिसिपेट थीं लेकिन टॉप 10 में जगह बनाने में वे कामयाब नहीं हो सकीं और आउट हो गईं। 18 सितंबर 1993 को साउथ अफ्रीका के Tsolo में जन्मी Zozibini Tunzi मूल रूप से भी यहीं की हैं। ये साउथ अफ्रीका की तीसरी ऐसी महिला हैं जिन्होंने ब्राह्मांण सुंदरी का खिताब जीता है और साल 2011 में मिस यूनिवर्स बनी Leila Lopes के बाद पहली ब्लैक वुमन हैं जिन्होने ये खिताब जीता है।


Zozibini Tunzi एक साउथ अफ्रीकी मॉडल हैं जिन्होंने अपनी पढ़ाई साउथ अफ्रीका के केप टाउन में स्थित Cape Peninsula University of Technology से पूरी की है। ये सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इनकी एक से बढ़कर एक तस्वीर उनके सोशल मीडिय अकाउंट पर मिल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button