अध्यात्म

रविवार या किसी भी अमावस्या और पूर्णिमा को कर लें दीपक का यह उपाय, खुल जाएगा आपका सोया नसीब

व्यक्ति की किस्मत और मेहनत दोनों एक साथ सहयोग दे तो व्यक्ति अपने जीवन में कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ता है, लेकिन कई बार ऐसा देखा गया है कि व्यक्ति का नसीब कुछ इस प्रकार का होता है कि कितनी भी कोशिश करने के बावजूद भी कठिन मेहनत का परिणाम नहीं मिल पाता है, अक्सर जीवन में किसी न किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती रहती है, जीवन की यह परेशानियां पीछा छोड़ने का नाम नहीं लेती है, ऐसी स्थिति में दीपक का एक साधारण सा उपाय आपकी किस्मत में बड़ा बदलाव ला सकता है, यदि आप दीपक का यह उपाय करते हैं तो इससे आपका भाग्य चमक सकता है, इस उपाय को करने के लिए आपको रविवार या फिर किसी भी अमावस्या और पूर्णिमा का दिन चुनना होगा, अगर आप इस दिन यह उपाय करते हैं तो सूर्य देव आपके जीवन की परेशानियां दूर करेंगे, आप यह उपाय सूर्य मंत्रों के साथ रोजाना 108 की संख्या में कीजिए, सूर्य मंत्र का जाप लाल चंदन या तुलसी की माला से सूर्य उदय के समय कर सकते हैं, इससे आपकी बंद किस्मत के ताले खुलेंगे।

आइए जानते हैं कैसे सूर्य मंत्र का करना होगा जब

अगर आप अपने जीवन की समस्याओं से मुक्ति पाना चाहते हैं तो आपको यह उपाय लगातार 40 दिनों तक करना होगा, आप 40 दिनों तक सूर्य भगवान की पूजा कीजिए और मंत्र “ऊँ हीं घृणिः सूर्य आदित्य क्लीं ऊँ” का जाप करें, परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि इन मंत्रों का जाप करने से पहले उगते हुए सूर्य के समक्ष सूर्य देव के निमित्त चार प्रकार के तेलों का दीपक जलाएं और दीपक जलाते समय सूर्य देव के इन विशेष मंत्रों का उच्चारण करते रहिए, प्रत्येक दीपक जलाते समय आप अपनी समस्या के निवारण के लिए सूर्य देव से कामना कीजिए।

आइए जानते हैं सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए किन प्रकार के तेल के दीपक जलाना चाहिए

  • अगर आप चाहते हैं कि आपकी सभी अधूरी मनोकामनाएं पूरी हो तो इसके लिए आप महुआ के तेल का दीपक जला सकते हैं।
  • अगर आप अपने जीवन के समस्त संकटों से मुक्ति प्राप्त करना चाहते हैं तो आप तिल का दीपक जला सकते हैं।
  • अगर आप अपने शत्रुओं पर विजय हासिल करना चाहते हैं तो इसके लिए आप सरसों के तेल का दीपक जला सकते हैं, इसके अलावा अगर आपके जीवन में बार बार परेशानियां और बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं तो इससे मुक्ति पाने के लिए आप सरसों के तेल का दीपक जला सकते हैं।
  • अगर आपको किसी प्रकार की शारीरिक बीमारी है या फिर नेत्रों से संबंधित कोई रोग है तो इनसे छुटकारा पाने के लिए आप गाय के घी का दीपक जला सकते हैं।

उपरोक्त आपको अलग-अलग प्रकार के दीपको के उपायों के बारे में जानकारी दी गई है अगर आप अपनी समस्या के अनुसार यह तेल के दीपक जला कर सूर्य मंत्र “नमो धात्रे विधात्रे च अर्यम्णे वरुणाय च।, पूष्णे भगाय मित्राय पर्जन्यायांशवे नम:।।, ” का उच्चारण करते हैं तो इससे आपके जीवन के समस्त परेशानियां दूर होंगी और भगवान सूर्य देव की कृपा से आपका जीवन खुशहाल बनेगा, आप विधि-विधान पूर्वक सूर्य देव की पूजा करने के पश्चात सूर्य देव की आरती श्रद्धा पूर्वक कीजिए इससे आपको अवश्य लाभ प्राप्त होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button