समाचार

70 की उम्र में डॉक्टर को चढ़ा शादी का बुखार, सुहागरात के पहले ही लग गया 1.80 करोड़ का चुना

शादी का लड्डू खाने का शौक हर किसी को होता है। कुछ तो पत्नी के देहांत या तलाक के बाद दूसरा-तीसरा लड्डू भी खा लेते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के एक डॉक्टर को 70 की उम्र में शादी का लड्डू खाना बड़ा महंगा पड़ गया। एक 40 साल की महिला ने उनसे शादी के नाम पर 1.80 करोड़ रुपये ठग लिए।

70 की उम्र में डॉक्टर को चढ़ा शादी का बुखार

दरअसल पीड़ित शख्स मुरादाबाद के एक फेमस हॉस्पिटल में बतौर मेडिकल सुपरिटेंडेंट काम करता है। उसकी उम्र 70 वर्ष है। वह एक हार्ट स्पेशलिस्ट है। 2019 में उसकी पत्नी का निधन हो गया था। ऐसे में उसने दूसरी शादी के लिए एक अग्रेजी अखबार में विज्ञापन दिया था। इस विज्ञापन को देख कृषा शर्मा नाम की एक महिला का डॉक्टर को फोन आया।

कृषा ने खुद को एक गुजराती ब्राह्मण बताया। कहा कि उसकी उम्र 40 वर्ष है। वह अमेरिका के फ्लोरिडा के मियामी में रहती है। उसकी एक अमेरिकन कंपनी के कार्गो शिप पर बतौर मरीन इंजीनियर की जॉब है। महिला ने खुद को तलाकशुदा बताया। और कहा कि वह 70 साल के डॉक्टर से शादी करना चाहती है।

जल्द डॉक्टर और महिला की व्हाट्सएप पर चैटिंग और वीडियो कॉलिंग होने लगी। इस बीच महिला ने डॉक्टर से कहा कि वह अपनी जॉब छोड़ मुंबई में बिजनेस स्टार्ट करना चाहती है। इसके लिए उसने 7 लाख डॉलर का सोना भी खरीद रखा है। फिर महिला ने कहा कि वह ये सारा सोना साउथ अफ्रीका की रायल सिक्योरिटी कंपनी से डॉक्टर के लखनऊ वाले पते पर भेज रही है।

होने वाली पत्नी ने लगाया 1.80 करोड़ का चुना

शादी को बेताब डॉक्टर साहब महिला की सभी बातों में आ गए। भविष्य के सपने में सँजोने लगे। फिर महिला के साथ वाले कुछ लोगों ने डॉक्टर को कॉल किया। उन्होंने विदेश का सोना लेने का हवाला देते हुए परमीशन फीस, फॉरेन नेशनल ट्रेडिंग लाइसेंस और कस्टम ड्यूटी जैसे अलग-अलग भुगतानों के नाम पर डॉक्टर से करीब 1.80 करोड़ रुपये एक बैंक अकाउंट में जमा करने को कहा।

डॉक्टर ने पहले कृषा से बात की। उसने अपनी चिकनी चुपड़ी बातों से डॉक्टर को बैंक में पैसा जमा करने के लिए मना लिया। इस तरह डॉक्टर ने करीब 1.80 करोड़ रुपये उड़ा दिए। बाद में उन लोगों ने डॉक्टर से और भी पैसे वसूलने की सोची। हालांकि जब डॉक्टर ने इसका विरोध किया तो उन्होंने फोन कट कर दिया। फिर कृषा और उससे जुड़े सभी लोगों के फोन हमेशा के लिए बंद हो गए।

अब डॉक्टर को एहसास हो गया कि उसे शादी का लड्डू बड़ा महंगा पड़ा। ठगी का एहसास होते ही वह मदद की गुहार लगाते हुए थाने पहुंचा। वहाँ महिला और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। साइबर क्राइम थाने के इंस्पेक्टर मोहम्मद मुस्लिम खान ने इस मामले को लेकर कहा कि हमने डॉक्टर साहब की शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस ठगों की पहचान करने के लिए सबूत जुटा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button