अध्यात्म

30 साल बाद बन रहा गजब का संयोग, इन 4 राशियों की लाइफ में आएगा राजयोग, महाराजों की तरह होगी लाइफ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की स्थिति और युति सभी 12 राशियों पर गहरा असर डालती है। जुलाई 2022 की बात करें तो इस माह में कई ग्रहों की बदलती स्थितियाँ शुभ साबित होने वाली है। वर्तमान में शुक्र की राशि वृषभ में बुध-शुक्र की युति का निर्माण हुआ है। ऐसे में पूरे 30 सालों बाद शनि मूल त्रिकोण राशि कुंभ में उपस्थित रहेंगे।

अब शनि और बुध-शुक्र की यह स्थिति चार राशि के जातकों की लाइफ पर पॉजिटिव असर डालेगी। उनकी लाइफ में यश, सम्मान, पैसा और राजयोग आएगा। उनका भाग्य पलट जाएगा। तो चलिए जानते हैं कि यह भाग्यशाली राशियां कौन कौन सी रहेगी।

वृषभ राशि

इस राशि के लग्न भाव में राजयोग का निर्माण हो रहा है। इससे इनके करियर को बड़ा लाभ होगा। प्रमोशन के चांस पक्के हैं। सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। कोई नया जॉब का ऑफर मिल सकता है। वहीं बिजनेस करने वालों के लिए भी ये समय अनुकूल है। ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी। बिजनेस में बहुत लाभ होगा। यदि व्यापार को बढ़ाना चाहते हैं तो इसमें पैसा निवेश करने के लिए ये सही समय है। समाज में आपका मान सम्मान बना रहेगा। लोग आपको आते जाते सलाम ठोकेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए बुध-शुक्र, शनि की स्थिति दुगुना लाभ लेकर आएगी। इनकी राशि में 2 राजयोग बन रहे हैं। इन्हें पैसों की कोई कमी नहीं रहेगी। कोई बड़ा धन लाभ मिल सकता है। पार्टनरशिप में नया बिजनेस शुरू करने के लिए समय उत्तम है। विदेश की यात्रा हो सकती है। पैसा निवेश करने के लिए समय उचित है। सेहत अच्छी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान से सुख मिलेगा। संपत्ति और कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत होगी। परिवार में प्रेम बना रहेगा।

वृश्चिक राशि

ग्रहों की यह स्थिति आपकी राशि के लिए अच्छा भाग्य लेकर आएगी। किस्मत के दम पर आपके जीवन में कई बढ़िया काम होंगे। पुराने रुके काम समय पर पूर्ण हो जाएंगे। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। मकान, वाहन या दुकान की खरीदी के योग बन रहे हैं। पुरानी संपत्ति बेचने के लिए भी समय अच्छा है। प्रेम प्रसंग के मामले में सफलता मिलेगी। अपनों से प्यार बढ़ेगा। लोगों से मिलना जुलना लाभकारी रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। सुख मिलेगा।

कुंभ राशि

ग्रहों की यह स्थिति का कुम्भ राशि के जातकों को डबल लाभ मिलेगा। इनकी राशि में भी दो राजयोग बन रहे हैं। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। एक लग्जरी लाइफ इन्जॉय कर पाएंगे। मकान वाहन खरीदने का योग बनेगा। घर में धार्मिक और मांगलिक कार्य होंगे। गरीबी दूर होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी सुंदर ट्रिप पर जा सकते हैं। कमाई के नए साधन मिलेंगे। किस्मत आपका साथ देगी। सेहत अच्छी रहेगी। शादी के योग बन सकते हैं। दुख खत्म होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button