समाचार

एक बाल्टी पानी के लिए जान हथेली पर रख दी, सूखे कुएं में उतरकर गंदा पानी भर रही महिलाएं – Video

इन दिनों भयंकर गर्मी पड़ रही है। देश के कई हिस्सों में पानी की किल्लत भी शुरू हो गई है। खासकर गांवों में पानी के लिए लोग बहुत मशक्कत कर रहे हैं। यहां तक कि अपनी जान भी दाव पर लगा रहे हैं। यकीन नहीं तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो ही देख लीजिए। इसमें कुछ महिलाएं कुएं के अंदर उतरकर पानी की व्यवस्था कर रही हैं। इसमें उनकी जान को बड़ा जोखिम भी है। लेकिन क्या करे प्यास भी तो बड़ी चीज है।

यहां पानी के लिए जान दाव पर लगा रही महिलाएं

दरअसल ये हैरान कर देने वाला नजारा मध्यप्रदेश के डिंडोरी घुसिया गांव का है। यहां 3 कुएं हैं। और तीनों ही लगभग सूख चुके हैं। हैंडपंप भी नहीं चल रहे हैं। कुएं के अंदर एक गड्ढे में थोड़ा सा पानी बचा है। वह भी बहुत गंदा है। लेकिन इस पानी को हासिल करने के लिए यहां की महिलाएं अपनी जान हथेली पर रख रही हैं।

पहले परिवार का कोई सदस्य कुएं की दीवार के सहारे अंदर जाता है। फिर गड्ढे में से गंदा पानी बाल्टी में भरता है। फिर इस पानी को कुएं के बाहर खड़ी महिला रस्सी से खींच लेती है। काम हो जाने पर कुएं में मौजूद महिला दीवार पर चढ़कर ऊपर जाती है। इस दौरान उनकी सुरक्षा के कोई भी इंतजाम नहीं होते हैं।

सूखे कुएं से गंदा पानी भरने को हैं मजबूर

न्यूज एजेंसी ANI ने इस वीडियो को अपने ट्वीटर हैंडल पर साझा किया है। महिलाओं को पानी के लिए अपनी जान खतरे में डालता देख लोग भी बड़े हैरान हैं। यहां हुई एक गलती महिला की जान ले सकती है। घुसिया गांव की महिलाओं ने बताया कि सरकारी कर्मचारी और राजनीतिक दल पानी को लेकर कोई मदद नहीं करते हैं। सभी सिर्फ चुनाव के समय आते हैं। लेकिन अब हमने भी सोच लिया है। जब तक पानी की व्यवस्था नहीं होती हम में से कोई भी वोट नहीं देगा।


बताते चलें कि कुछ दिनों पहले ही डिंडोरी के अझवार ग्राम पंचायत ने पानी को लेकर एक फरमान जारी किया था। इसमें कहा गया कि एक व्यक्ति सिर्फ दो डिब्बा पानी ही कुएं से भर सकता है। यदि आप उन लोगों में से हैं जो खूब पानी ढोलते हैं। तो पहले इस वीडियो को देख लीजिए। जरा सोचिए ये लोग एक बाल्टी पानी के लिए अपनी जान तक जोखिम में डाल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button