समाचार

अक्षय कुमार की स्पेशल 26 की स्टाइल में हुई चोरी, फर्जी ED अधिकारी बनकर लूटे करोड़ो

लूटपाट और चोरी की घटनाएं बहुत आम होती है। अक्सर मासूम और कमजोर लोग इसका शिकार बन जाते हैं। हालांकि अब कॉमन लोग भी जागरूक हो गए हैं। इसलिए फर्जीवाड़े से आसानी से बेवकूफ नहीं बनते हैं। पर चोर भी समय के साथ खुद को अपग्रेड करते रहते हैं। वह चोरी के नए तरीके खोजते रहते हैं। अब मुंबई का यह अनोखा चोरी का मामला ही ले लीजिए।

फर्जी ED अधिकारी बनकर की लूट

यहां मुंबई के झवेरी बाजार में कुछ चोरों ने फर्जी ED अधिकारी बनकर एक बिजनेसमैन से लाखों रूपये लूट लिए। उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्पेशल 26’ की स्टाइल में यह लूट की। इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे कुछ चोर नकली ED अधिकारी बनकर छापा मारते हैं और फिर पीड़ित से लाखों रुपए लूटकर ले जाते हैं। मुंबई में हुई इस घटना में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। शायद चोर इस फिल्म को देखकर इंस्पायर हुए होंगे।

अक्सर यही देखा जाता है कि ED का छापा देख लोग डर जाते हैं। फिर वह सही और गलत का पता नहीं लगा पाए हैं। बस ये शातिर चोर इसी का फायदा उठाते हैं। मुंबई में हुई इस घटना में 4 अज्ञात लोगों ने ED बनकर छापा मारा था। उन्होंने इस दौरान बिजनेसमैन से 25 लाख नकद और 3 किलो सोना लूट लिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इन फर्जी ED वालों ने पीड़ित के ऑफिस के एक कर्मचारी को हथकड़ी भी बांध दी थी।

पुलिस कर रही तलाश

चोरी हुए इस तीन किलो सोने की कीमत करीब एक करोड़ सात लाख रुपए बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इसकी छानबीन शुरू कर दी। वह छापा वाली जगह पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। उन्होंने इन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 394, 506 (2) और 120 बी के तहत मामला दर्ज किया है। बरहाल वह आरोपियों को तलाश में लगी है।

यह पूरा मामला जब सोशल मीडिया पर सामने आया तो लोग चोरों की शातिर चाल देख हैरान रह गए। उन्हें यकीन नहीं हुआ कि फिल्म में दिखाई गई ऐसी चोरी इतने सालों बाद फिर से रियल लाइफ में हो गई। इस घटना से आप भी सीख लें और सतर्क रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button