दिलचस्प

‘उफ्फ क्या रात आई है’ पर जमकर नाचे देवर-भाभी, नजदीकियां देख भड़का दूल्हा, किया ये काम – Video

शादी एक ऐसी चीज होती है जो हमे त्यौहार की याद दिला देती है। भारतीय शादियों में रंगत कुछ ज्यादा ही होती है। इसमें परिवार के सभी लोग मिलकर इन्जॉय करते हैं। वहीं शादी में डांस न हो तो रौनक फीकी पड़ने लगती है। आजकल तो हर शादियों में डीजे भी होता है। यहां अधिकतर लोग सिंगल या जोड़े से डांस करते हैं। जोड़े में पति पत्नी ही फ्लोर डांस का तड़का लगाते हैं। लेकिन क्या होगा जब भाभी अपने देवर संग ही रोमांटिक डांस करने लग जाए।

देवर संग रोमांटिक हुई भाभी

ऐसा ही एक नजारा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक शादी में डांस चल रहा होता है। यहां भाभी अपने देवर के साथ डांस करती है। ये डांस भी बड़ा रोमांटिक टाइप होता है। ऊपर से डीजे वाले भैया गाना भी भड़कीला वाला बजाते हैं। राजा हिन्दुस्तानी फिल्म का ‘उफ्फ क्या रात आई है’ गाना बजता है। इस पर देवर भाभी को बाहों में लेकर खूब नाचता है।

हालांकि भाभी और देवर का ये डांस भैया को पसंद नहीं आता है। वह अपनी दुल्हन और भाई को इस तरह रोमांटिक होता देख गुस्सा हो जाता है। सबसे पहले वह डीजे के पास जाता है। उसके कान में कुछ कहता है। फिर देवर भाई के पास जाता है। उनसे कुछ कहता है। दूल्हे के तेवर देख भाभी और देवर भी समझ जाते हैं कि दूल्हे राजा नाराज हो गए। इसके बाद देवर भाभी को अपने भैया के हाथ में सौंप देता है।

भैया का गुस्सा देख लोगों ने लिए मजे

यह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। इसे देख लोग भी तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “आज तो भाभी गई काम से। भैया रात में अच्छी क्लास लगाएंगे।” फिर दूसरा यूजर लिखता है “डांस तो जोरदार था, लेकिन अपनी भाभी के साथ इतना रोमांटिक डांस कौन करता है भाई?” वहीं एक ने कहा “देवर और भाभी गाने की भावनाओं में बह गए।”

फिर एक कमेंट आता है “भैया जबरन गुस्सा हुए। इतना डांस तो चलता है यार।” इसके बाद एक कमेंट आता है “भाभी को देवर के साथ ऐसा डांस नहीं करना चाहिए था।” वैसे आपको क्या लगता है, भाभी ने देवर के साथ ऐसा डांस कर सही किया या गलत? वीडियो देख कमेंट में अपने जवाब दें।

यहां देखें देवर भाभी का डांस वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button