बॉलीवुड

बेहद हसीन-स्टाइलिश हैं सुनील शेट्टी के बेटे अहान की गर्लफ्रेंड, जल्द बनेंगी आथिया की भाभी: PICS

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी की हाल ही में शादी हुई है। बता दे आथिया शेट्टी ने मशहूर क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी रचाई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। वहीं पिता सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी की शादी में पानी की तरह पैसा बहाया।

अब खबर आई है कि जल्द सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी शादी करने वाले हैं। बता दे अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड किसी अभिनेत्री से कम नहीं है। वह अक्सर ही लाइमलाइट में रहती है और उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। तो आइए जानते हैं अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड के बारे में….

ahan shetty

दरअसल, आथिया शेट्टी के भाई अहान शेट्टी इन दिनों तानिया श्रॉफ को डेट कर रहे हैं। तानिया श्रॉफ और अहान काफी लंबे समय से एक दूसरे के साथ हैं और अक्सर एक-दूसरे का हाथ थामे हुए नजर आते हैं। इतना ही नहीं बल्कि तानिया को कई बार शेट्टी परिवार के फंक्शन में देखा जा चुका है। हाल ही में जब उनकी ननंद यानी की आथिया शेट्टी की शादी हुई थी तब भी उन्होंने जमकर एंजॉय किया था।

ahan shetty

इसके अलावा तानिया को उनके बॉयफ्रेंड अहान की पहली फिल्म ‘तड़प’ के प्रीमियम पर भी देखा गया था। इस दौरान दोनों ने एक साथ कई तस्वीरें क्लिक करवाई थी जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। इसके अलावा दोनों अक्सर वेकेशन पर भी जाते हैं जो तस्वीरें भी चर्चा में रहती है।

ahan shetty

बता दें, तानिया अभी केवल 24 साल की है। हालांकि वह कम उम्र में ही पॉपुलर हो चुकी है। वह एक मशहूर फैशन डिजाइनर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है जो अक्सर अपने वीडियो शेयर करती रहती है। वही उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। खास बात यह है कि तानिया श्रॉफ खूबसूरती में किसी अभिनेत्री से कम नहीं है। इतना ही नहीं बल्कि स्टाइलिश के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देती नजर आती है।

ahan shetty

बता दे हाल ही में जब अहान शेट्टी से उनकी लव लाइफ पर बातचीत की गई थी तो उन्होंने कहा था कि, “मैंने कभी कुछ छिपाने की कोशिश नहीं की है और मैं हमेशा ईमानदार रहा हूं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी ऑडियंस आपको ऑ-स्क्रीन पर्दे पर पसंद करे तो आपको उनके प्रति ईमानदार रहना चाहिए। मेरी शादी के बारे में जो खबरें आ रीह हैं उनसे मैं बिल्कुल परेशान नहीं होता। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। कोई शादी नहीं हो रही है। फिलहाल मेरा सारा फोकस करियर में है और अपने अगली फिल्म की ट्रेनिंग में है।”

ahan shetty

ahan shetty

बात की जाए उनके काम के बारे में तो वह फिल्म ‘तड़प’ के बाद जल्द ही फिल्म ‘आशिकी’ में नजर आएंगे। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button