अध्यात्म

गणेश चतुर्थी पर मोदक ही नहीं इन चीजों का भी लगाएं भोग, गणपति बप्पा पूरी करेंगे मनोकामना

गणेश चतुर्थी का पर्व भक्तों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन से ही गणेशोत्सव आरंभ हो जाता है। 10 दिनों के लिए भक्त अपने घर के अंदर गणेश जी को स्थापित करके इनकी पूजा-अर्चना करतें हैं। गणेश चतुर्थी के उत्सव पर चारों तरफ धूम-धाम दिखाई देती है। गणेश चतुर्थी के दिनों में भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना के दौरान ज्यादातर लोग इस बात को लेकर चिंतित रहते हैं कि आखिर गणेश जी को रोजाना किन चीजों का भोग लगाया जाए? ताकि गणेश जी प्रसन्न हों। अगर आप भी इसी सोच-विचार में डूबे हुए हैं तो आपको परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है। आज हम आपको भगवान गणेश जी की पसंदीदा चीजों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिनको अगर आप इनकी पूजा के दौरान भोग लगाते हैं तो इससे यह आपसे खुश होंगे।

भगवान गणेश जी के पसंदीदा भोग

मोदक

विघ्नहर्ता गणेश जी को मोदक अत्यधिक प्रिय है। आप इनकी पूजा के दौरान मोदक का भोग जरूर लगाएं। यदि आप मोदक बना रहे हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप इसमें नारियल और गुड़ का प्रयोग कीजिए।

मोतीचूर के लड्डू

भगवान गणेश जी को मोतीचूर के लड्डू अति प्रिय हैं और इनके वाहन मूषक को भी यह लड्डू अत्यधिक पसंद है।

नारियल और चावल

मोदक और मोतीचूर के लड्डू के अलावा भगवान श्री गणेश जी को नारियल और चावल भी पसंद है। अगर आप नारियल और चावल का भोग गणेश जी को लगा रहे हैं तो आप नारियल के दूध में चावल डालकर पकाएं। पक जाने के बाद आप इसका भोग गणेश जी को लगा सकते हैं।

पुरण पोली

भगवान गणेश जी के प्रिय लोगों में से एक पुरण पोली भी है। आपको बता दें कि पुरण पोली में चने की दाल में गुड़ मिलाकर उसे मसलकर रोटी में भरा जाता है। जिस प्रकार आप अपने घर में आलू का पराठा बनाते हैं ठीक उसी प्रकार पुरण पोली भी बनाया जाता है।

श्रीखंड

भगवान गणेश जी की पूजा के दौरान इनको केसर मिला हुआ पीला श्रीखंड का भोग लगाया जाता है।

केले का शीरा

गणपति बप्पा जी को केले का शीरा अत्यधिक पसंद है। आप इसको बनाने के लिए केले को मसल लीजिए और शीरा बनाकर मसले हुए केले में सूजी मिलाएं।

रवा पोंगल

विघ्नहर्ता गणेश जी को रवा पोंगल बहुत पसंद है। इसको बनाने के लिए आप सूजी और मूंग की दाल का इस्तेमाल करें। आपको मूंग की दाल पीसकर उसमें सूजी के अलावा आप ड्राई फूड्स भी डाल सकते हैं। इसको आप हलवे की तैयारी तैयार करें।

पयसम

भगवान गणेश जी को पयसम बहुत पसंद है। पयसम एक प्रकार से खीर की तरह ही रहता है। अगर आप इसका भोग गणेश जी को लगाते हैं तो यह आपसे प्रसन्न होंगे। आप इसको दूध और चीनी या गुड़ के साथ बना सकते हैं। इसके अंदर चावल या फिर सेंवई भी मिलाई जा सकती है।

शुद्ध घी और गुड़ का भोग

आप गणेश चतुर्थी के दिनों में भगवान गणेश जी की पूजा के दौरान शुद्ध घी में देसी गुड़ मिलाकर इसका भोग अर्पित करें। इससे भगवान गणेश आपसे प्रसन्न होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button