अध्यात्म

इस सावन अपनी मनोकामनाओ को पूरा करने के लिए शिवजी पर चढ़ाएं यह चीजें, बनी रहेगी शिव कृपा

भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय महीना सावन 17 जुलाई 2019 से आरंभ होने वाला है, भगवान शिव जी की कृपा प्राप्त करने के लिए यह महीना बहुत ही खास माना जाता है, सावन महीने में विशेष रूप से भगवान शिव जी की पूजा अर्चना की जाती है और इनकी कृपा प्राप्त करने के लिए लोग कई तरह के कार्य करते हैं, ऐसा बताया जाता है कि अगर भोलेनाथ किसी की भक्ति से प्रसन्न हो जाते हैं तो उस व्यक्ति के जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और व्यक्ति अपना जीवन खुशहाली पूर्वक व्यतीत करता है।

अपनी अपनी मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए व्यक्ति उसके अनुसार भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते हैं, आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से आपकी किस कामना के लिए आप भगवान शिव जी को क्या चीजें अर्पित करें जिससे आपकी इच्छाएं शीघ्र पूरी हो जाए, इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं।

सावन में कामना पूर्ति के लिए भगवान शिवजी पर अर्पित करें यह चीज़ें

  • अगर आपके घर परिवार में किसी ना किसी प्रकार का वाद विवाद होता रहता है, आपके घर में अशांति बनी रहती है तो इस स्थिति में आप सावन महीने में भगवान शिव जी को दूध की धारा से अभिषेक कीजिए, इससे घर परिवार में सुख शांति आएगी और ऐसा करने से मूर्ख व्यक्ति भी बुद्धिमान हो सकता है।
  • अगर आप अपनी मनोकामनाएं पूरी करना चाहते हैं तो भगवान शिवजी पर जल की धारा से अभिषेक कीजिए।

  • अगर आप काम सुख और भोग में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो इसके लिए भगवान शिव जी पर इत्र की धारा अर्पित कीजिए।
  • अगर आप भगवान शिव जी का अभिषेक शहद से करते हैं तो इससे टीबी जैसी बीमारियों का भी नाश हो जाता है।
  • अगर आप अपने जीवन को आनंददायक बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आप भगवान शिव जी का अभिषेक गन्ने के रस से कीजिए, इससे आपके जीवन में खुशियां आएंगी।
  • अगर आप भगवान शिव जी का अभिषेक गंगाजल से करते हैं तो इससे आपको सभी सुखों की प्राप्ति होती है।

भगवान शिव जी को सभी देवताओं में सबसे शीघ्र प्रसन्न होने वाला देवता माना जाता है, जो भक्त अपनी सच्ची भक्ति से इनको एक लोटा जल भी अर्पित कर देता है तो यह उतने में ही प्रसन्न हो जाते हैं, अगर आप चाहते हैं कि सावन महीने में भगवान शिव जी की कृपा दृष्टि आप के ऊपर हमेशा बनी रहे और आपके जीवन के सभी दुखों से छुटकारा प्राप्त हो सके तो आप उपरोक्त बताई गई चीजों को भगवान शिवजी पर अर्पित कर सकते हैं, इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी और इन चीजों को अर्पित करने से आपको कई तरह के लाभ प्राप्त होंगे, सावन का महीना भगवान शिव जी की कृपा प्राप्त करने का सबसे उत्तम समय माना जाता है, इसलिए आप इस मौके को अपने हाथ से ना जाने दें और आप इन विशेष चीजों से भगवान शिव जी का अभिषेक कीजिए, ऐसा करने से आपको शिव जी की कृपा प्राप्त होगी और जीवन की समस्याएं भगवान शिवजी दूर करेंगे, इन चीजों को अर्पित करके आप अपने घर परिवार को खुशहाल बना सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button