बॉलीवुड

बड़ी हसीन है पंकज त्रिपाठी की बीवी मृदुला, इस फिल्म से कर रही बॉलीवुड डेब्यू,फीस सुन चौंक जाएंगे

मिर्जापुर के कालीन भैया उर्फ पंकज त्रिपाठी हम सभी के फेवरेट है। वे बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार हैं। उन्हें हम कई फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखाते देख चूके हैं। लेकिन अब उनकी पत्नी मृदुला त्रिपाठी भी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि वे अपने पति पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म में ही अपने अभिनय का हुनर दिखाएंगी।

बॉलीवुड में डेब्यू करेगी पंकज त्रिपाठी की बीवी

दरअसल पंकज त्रिपाठी की आगामी फ़िल्म ‘शेरदिल: द पीलीभीत सागा’ 24 जून को रिलीज होने जा रही है। इस फ़िल्म में उनकी पत्नी मृदुला कैमियो करेंगी। वे फिल्म में एक बंगाली महिला का किरदार निभाएंगी। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने इस फ़िल्म के लिए कोई भी फीस नहीं ली है। फीस न लेने की वजह बताते हुए पंकज त्रिपाठी हंस पड़ते हैं। वे कहते है कि बीवी को फ़िल्म में एक प्यारी बंगाली साड़ी पहनने को मिली है। इसलिए वह कोई फीस नहीं ले रही है।

‘शेरदिल: द पीलीभीत सागा’ फिल्म को श्रीजीत मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। उन्होंने ही मृदुला को फ़िल्म में काम करने की विनती की थी। उन्होंने पहली बार में ही हाँ बोल दिया था। अब देखना ये होगा कि फ़िल्म में दर्शकों को मृदुला और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी कितनी पसंद आती है। वैसे उनकी रियल लव लाइफ स्टोरी की बात करें तो वह भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

10वीं क्लास से शुरू हुई थी लव स्टोरी

पंकज जब दसवी क्लास में थे तभी उन्हें मृदुला से प्यार हो गया था। दोनों की मुलाकात एक फंक्शन में हुई थी। पंकज नीचे खड़े थे और मृदुला छज्जे पर थी। दोनों की निगाहें टकराईं और बस प्यार हो गया। तभी पंकज ने सोच लिया था कि शादी करूँगा तो सिर्फ किसी लड़की से करूँगा।

पंकज जब काम के लिए बाहर जाते थे तो चिट्ठियां लिखकर न मृदुला से बातें किया करते थे। इस दौरान उन्होंने यह भी डर सताता था कि मृदुला के घरवाले उनकी शादी कहीं और न कर दें। हालांकि मृदुला भी पंकज से प्यार करती थी इसलिए उन्होंने खुद को किसी तरह शादी से बचाए रखा।

फिर एक दिन मृदुला जॉब के बहाने दिल्ली चली गयी। ताकि वहाँ पंकज के साथ समय बिता सकें। आखिर घरवालों को उनके प्यार के आगे झुकना पड़ा। फिर दोनों ने शादी रचा ली। शादी के बाद पंकज को अभिनेता बनना था इसलिए वो मृदुला को लेकर मुंबई शिफ्ट हो गए। यहाँ पंकज के संघर्ष के दिनों में मृदुला ने अपनी सैलरी से उनका खर्चा चलाया। इस तरह पंकज की सफलता में उनकी पत्नी का बड़ा हाथ रहा।

पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘शेरदिल: द पीलीभीत सागा’ की बात करें तो वे इसे लेकर बड़े ही उत्साहित हैं। इस उत्साह की वजह उनकी पत्नी मृदुला का फिल्म में होना भी है। इस फिल्म में सयानी गुप्ता और नीरज काबी भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता श्रीजीत मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। इसलिए फिल्म के अच्छी होने की उम्मीद भी अधिक है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button