राशिफल

मां संतोषी की कृपा से इन 4 राशियों को तकदीर का मिलेगा साथ, घर में आएगी सुख-समृद्धि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति से कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनको चारों तरफ से फायदा मिलने के योग हैं। मां संतोषी की कृपा दृष्टि इन राशि वाले लोगों पर बनी रहेगी और घर में सुख-समृद्धि आने के शुभ संकेत मिल रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं मां संतोषी की कृपा से किन राशियों को मिलेगा तकदीर का साथ

कर्क राशि वाले लोगों के अंदर एक नई ऊर्जा महसूस हो सकती है। आप अपने सभी कार्य उत्साहित रूप से करेंगे। कामकाज में अच्छा लाभ मिलेगा। मां संतोषी की कृपा से किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार वाले आपका भरपूर सहयोग देंगे। खास लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। सामाजिक लोकप्रियता में बढ़ोतरी होने की संभावना नजर आ रही है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है।

कन्या राशि वाले लोगों का समय बेहद शुभ नजर आ रहा है। आपके ऊपर मां संतोषी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में योग्यता विकसित करने से आपको लाभ मिलेगा। आमदनी के नए-नए अवसर हाथ लग सकते हैं। आप अपनी चतुर बुद्धि की वजह से व्यापार में सभी समस्याओं का समाधान करेंगे। लाभ की स्थिति बन रही है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। आप अपने अच्छे स्वभाव से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं।

कुंभ राशि वाले लोगों को अपने कामकाज में अच्छे परिणाम हासिल होंगे। मां संतोषी के आशीर्वाद से कार्यालय में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाने वाले हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। मेहनत का उचित फल मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के मार्ग हासिल हो सकते हैं। आप अपने भविष्य को लेकर नई योजना बना सकते हैं। बच्चों की तरफ से चिंता दूर होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशि वाले लोग मानसिक रूप से काफी हल्का महसूस कर रहे हैं। मां संतोषी के आशीर्वाद से विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। बिजनेस करने वाले लोगों का मुनाफा बढ़ेगा और आपको बिजनेस का नया अनुभव भी होगा। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहने वाला है। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। माता जी की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिल सकती है। व्यापार में जटिल मामलों में आज आपको बुद्धिमानी और सूझबूझ से काम लेना होगा।

वृषभ राशि वाले लोगों का समय काफी भागदौड़ भरा रहेगा। शरीर में थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। निवेश संबंधित मामलों में थोड़ा सोच-विचार करने की आवश्यकता है। कारोबार सामान्य चलेगा। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। किस्मत से ज्यादा आप अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको नौकरी मिलने की उम्मीद है। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें।

मिथुन राशि वाले लोगों को कामकाज में निराशा हाथ लगने की संभावना है इसलिए आप अपने किसी भी काम में लापरवाही मत कीजिए। कानूनी मामलों से दूर रहने की आवश्यकता है। मानसिक चिंता अधिक होने के कारण आप कामकाज में ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। पिताजी की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य से वैचारिक मतभेद होने की संभावना है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर काबू रखना होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर थोड़ा नजर रखें अन्यथा इनकी तरफ से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। इसलिए आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। ग्राहकों में वृद्धि हो सकती है।

तुला राशि वाले लोगों का समय काफी मेहनत भरा रहेगा। कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है परंतु आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए। आमदनी बनी रहेगी। घरेलू जरूरतों में अधिक पैसा खर्च हो सकता है, जिससे आप थोड़ा तनाव महसूस करेंगे। जीवनसाथी और बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिलेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय मध्यम रहने वाला है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है और मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। रुके हुए कामों में दोस्तों की मदद मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। अचानक किसी काम को लेकर फिजूलखर्ची अधिक हो सकती है। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेने की जरूरत है।

धनु राशि वाले लोग अपने परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंधों में सुधार आने की संभावना नजर आ रही है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए। व्यापार में धन की कमी की वजह से आप थोड़े चिंतित नजर आ रहे हैं। विद्यार्थियों को कुछ चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपना पूरा फोकस पढ़ाई पर लगाना होगा।

मकर राशि वाले लोगों का समय माध्यम फलदायक रहेगा। आप जिस काम को करना चाहेंगे उस में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको अपना मन एकाग्र करना होगा, तभी आप आगे बढ़ेंगे, इससे आप कामकाज में सफलता हासिल कर सकते हैं। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार हो सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को नुकसान उठाना पड़ेगा इसलिए थोड़ा संभल कर रहना होगा। आप कहीं भी पैसा निवेश मत कीजिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button