राशिफल

राशिफल 11 जून: आज इन 5 राशि वालों का भाग्य संवारेंगे शनिदेव, मिलेगी बड़ी कामयाबी, पढ़ें राशिफल

आज आप शनिवार 11 June 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 11 जून 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। कामयाबी के मार्ग में बहुत ही बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिसके चलते आप काफी चिंतित रहेंगे। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा कर रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। नौकरी के क्षेत्र का माहौल सामान्य रहेगा। आप सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। अगर आप किसी नए कारोबार की शुरुआत करना चाहते हैं, तो किसी कागजी अड़चन की वजह से आपका काम बीच में अटक सकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। निवेश के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। इसका आपको आगे चलकर बेहतरीन फायदा मिलने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा लाभ देगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। बड़े अधिकारियों की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। समय के साथ महत्वपूर्ण काम पूरे होते चले जाएंगे। आप अगर योजनाओं के तहत कार्य करेंगे, तो आपको उम्मीद से अधिक लाभ मिलने के योग हैं। बिजनेस में सफलता हासिल होगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। दांपत्य जीवन में मधुरता का आनंद उठा सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज अनुभवी लोगों से आपके संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में बहुत लाभदायक साबित होंगे। कार्यस्थल में कुछ बदलाव होने के योग हैं, जो आपके लिए बेहतर साबित होंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। आज आपको कोई बड़ी कामयाबी मिलने के योग हैं। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज काम के सिलसिले में अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ेगी, जिसके चलते शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। काम के सिलसिले में किसी पर भी ज्यादा उम्मीद करना ठीक नहीं है। आपको अपने सभी काम पूरे करने होंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह के अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। आपको अपनी गलत आदतों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आज जल्दीबाजी में फैसला लेने से बचना चाहिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपनी मेहनत का पूरा पूरा फल मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य आसानी से पूरा हो सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। अचल संपत्ति से फायदा होने के योग बन रहे हैं। पुराना अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कपड़ों का व्यापार करने वाले लोगों का दिन अच्छा नजर आ रहा है। सफलता के लिए मेहनत करनी पड़ेगी, आपकी मेहनत रंग लाएगी। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपके अच्छे स्वभाव से कुछ लोग प्रभावित हो सकते हैं। प्रेम जीवन बेहतर रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी से आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। नौकरी की तलाश में भटक रहे लोगों को सफलता हासिल होगी। पुराने दोस्तों से मिलना-जुलना हो सकता है। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। पारिवारिक जीवन में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का समय उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप सामाजिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े हुए लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे और सफलता मिलेगी। सांसारिक सुख भोगों के साधन में बढ़ोतरी होगी। आज नौकरी व रोजगार के क्षेत्र में लाभ होने की पूरी उम्मीद है। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। अटका हुआ काम पूरा होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको किसी भी प्रकार के वाद विवाद से बचना चाहिए। अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। किसी से भी बातचीत करते समय शब्दों पर ध्यान दीजिए। महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेते वक्त सोच विचार जरूर करें। गुप्त शत्रु आपके काम बिगाड़ने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। अचानक धन कमाने के जरिए बढ़ेंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे। मानसिक तनाव अधिक होने की वजह से कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो सकता है। घर के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। विवाह योग्य लोगों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। घर में कोई मांगलिक कार्य या उसकी तैयारी हो सकती है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। जमीन-जायजाद से जुड़े हुए मामले से आज दूर रहना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी में बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो इसके लिए समय उत्तम नजर आ रहा है, आगे चलकर आपको इसका अच्छा फायदा मिलेगा। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का पूरा फायदा मिलने वाला है। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। विदेश में काम करने वाले लोगों को मन मुताबिक लाभ मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। आप अपने सभी काम समय पर पूर्ण करने की कोशिश करें अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में फायदा कुछ कम ही मिलेगा। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button