राशिफल

आज ग्रह-नक्षत्र बना रहे सिद्ध और साध्य योग, जानिए किन राशियों को मिलेगा इसका लाभ

ग्रह-नक्षत्र अपनी चाल लगातार बदलते रहते हैं, जिसकी वजह से सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में बेहतर परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण विपरीत परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। जीवन में कोई ना कोई परेशानी लगी रहती है। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है। प्रकृति के इस नियम का सामना हर किसी को करना पड़ता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज ग्रह-नक्षत्र मिलकर सिद्ध योग के बाद साध्य योग का निर्माण कर रहे हैं, जिसकी वजह से सभी राशियों के लोगों के जीवन पर कुछ ना कुछ असर जरूर देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं यह दोनों योग आपकी राशियों पर कैसा असर डालेंगे।

आइए जानते हैं सिद्ध और साध्य योग की वजह से किन राशियों को होगा लाभ

कर्क राशि वाले लोगों के ऊपर शुभ योग का अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। वित्तीय स्तर पर लिए गए निर्णय का सकारात्मक परिणाम हासिल हो सकता है। आप अपने करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। पति-पत्नी के बीच चल रही समस्या का समाधान निकल सकता है। करीबी लोगों से मिलना-जुलना होता रहेगा। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक फायदा मिलेगा। आप किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले सकते हैं, जो फायदेमंद साबित होगा।

सिंह राशि वाले लोगों का समय अच्छा रहेगा। शुभ योग की वजह से विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हासिल हो सकते हैं। प्रॉपर्टी के कामों में भारी मुनाफा मिलने के योग हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। घर-परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है।

तुला राशि वाले लोगों को कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। शुभ योग की वजह से लाभ के कई अवसर हाथ लगेंगे। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आप जरूरतमंद लोगों की सहायता करने में सबसे आगे रहेंगे। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का समय बेहद अच्छा रहेगा। बहुत ही शीघ्र आपका प्रेम विवाह हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लोग पढ़ाई के मामले में बेहद भाग्यशाली साबित होंगे। आपको अपनी मेहनत से ज्यादा अच्छा परिणाम मिल सकता है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को सिद्ध और साध्य योग की वजह से कामकाज में मन मुताबिक फायदा मिलेगा। आप अपने सोचे हुए कार्य को अंजाम दे सकते हैं। जीवनसाथी की समझदारी आपके रिश्ते को मजबूत बनाकर रखने वाला है। जिस समय का आप काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, वह समय बहुत जल्द आ सकता है। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आप कोई नया मकान या फ्लैट खरीद सकते हैं। आपका सपना जल्द ही पूरी होने की उम्मीद है।

मकर राशि वाले लोगों का समय महत्वपूर्ण रहेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। दोस्तों के साथ आप रोमांचक यात्रा पर जा सकते हैं। कामकाज में अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। अगर किसी पुरानी प्रॉपर्टी को लेकर वाद-विवाद चल रहा है तो वह सुलझ सकता है। आर्थिक मुनाफा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। शुभ योग की वजह से कैरियर के क्षेत्र में पॉजिटिव बदलाव आ सकते हैं। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। प्रॉपर्टी में अच्छा लाभ मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपके सहयोगी व्यवहार की तारीफ करेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों के ऊपर मिलाजुला प्रभाव देखने को मिलेगा। बड़े अधिकारियों के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। कार्यालय में आपका दबदबा बनेगा। इस राशि के लोग घर की परिस्थितियों को लेकर थोड़े चिंतित नजर आ रहे हैं। घबराहट घरेलू माहौल बिगाड़ सकती है, इसलिए आपको उत्साहित रहना होगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। प्रॉपर्टी के कामों में लाभ मिलने के योग हैं।

वृषभ राशि वाले लोगों के जीवन में कई परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। प्रॉपर्टी के क्षेत्र में कोई खुशखबरी आपका इंतजार कर रही है। कुछ जरूरी कामों में दोस्तों की मदद मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान होने की आशंका नजर आ रही है।

मिथुन राशि वाले लोगो का समय कठिन रहेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। आमदनी से अधिक खर्चों में बढ़ोतरी होने के कारण आपका मासिक बजट बिगड़ सकता है इसलिए आप पहले मासिक बजट बना लीजिए। कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी परंतु आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम हासिल होगा। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों का समय सामान्य रहेगा। कठिन विषयों पर फोकस करना होगा।

कन्या राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहने वाला है। प्रोफेशनल स्तर पर आपको अच्छा ब्रेक मिलने की उम्मीद दिख रही है। कोई योजना आपका ध्यान अपनी तरफ खींच सकती है। आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि हो सकती है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है।

धनु राशि वाले लोगों का समय थोड़ा चिंताजनक नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में बेवजह किसी बात के लिए बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। कामकाज में आपका मन बिल्कुल भी नहीं लगेगा। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करने की जरूरत है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। किसी जरूरी काम में दोस्तों की मदद लेनी पड़ेगी। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें।

मीन राशि वाले लोगों को फिजूलखर्ची का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए होशियारी से पैसा खर्च करना होगा। माता-पिता का पूरा सपोर्ट मिलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। घरेलू माहौल शांतिपूर्ण और खुशहाल बना कर रखने का प्रयास कीजिए। पैसों का उधार लेनदेन ना करें अन्यथा उधार दिया गया पैसा फंस सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button