#ट्रेंडिंग

इस बार योग दिवस में रांची पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, बताई तीन वजहें जिस वजह से वो पहुंचे रांची

बीते कुछ समय से लोगों के मन में योग को लेकर के काफी जागरूकता बढ़ी है। योग से होने वाले चमत्कारों को सिर्फ देश में हीं नहीं बल्कि विदेश में भी काफी पसंद किया गया है। बता दें कि आज पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जा रहा है। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग दिवस के कार्यक्रम के लिए रांची पहुंचे हैं जहां पर उन्होंने इस कार्यक्रम के दौरान आमजनों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज देश-दुनिया के अनेक हिस्सों में लाखों लोग योग दिवस मना रहे हैं.।दुनियाभर में योग के प्रसार के लिए मीडिया के साथी, सोशल मीडिया के लोग अहम भूमिका निभा रहे हैं। झारखंड में योग दिवस के लिए आना बहुत सुखद अनुभव है।

PM मोदी ने रांची में रांची में योग दिवस मनाने का निर्णय क्यों लिया इसके लिए उन्होंने तीन ऐसे कारण गिनाएं…

1.    ये राज्य प्रकृति के करीब है, यही कारण है कि उन्होंने यहां पर योग दिवस मनाने का निर्णय़ किया.

2.    इसके अलावा हमारी सरकार ने आयुष्मान योजना की शुरुआत भी रांची से ही की थी, इसलिए यहां पर योग दिवस मनाना लाजमी था.

3.    रांची और स्वास्थ्य का रिश्ता इतिहास में दर्ज है. अब हमें योग को एक अलग स्थान पर ले जाना है. अब हमें गरीबों के घर तक योग को पहुंचाना है.

उन्होंने कहा कि योग हमारी संस्कृति का हिस्सा रहा है, झारखंड में भी नृत्य के जरिए इसे किया जाता है। जो शरीर को बल देता है। अब हमें आधुनिक योग की यात्रा को शहर से गांव की तरफ पहुंचाना है, ताकि आदिवासी के जीवन में भी ये अभिन्न हिस्सा बने।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि अलग लोग योग को लोग अपनें जीवन का हिस्सा बनाएंगे, तो बीमारी कम होगी। सिर्फ दवाईयों के जरिए जीवन नहीं जिया जाना चाहिए, हमें illness से ज्यादा wellness पर फोकस करना चाहिए। उन्होंने बताया कि आज योग दिवस के मौके पर सरकार की तरफ से पुरस्कार भी दिया जा रहा है।

वहीं जहां इन दिनों से दिलों के रोग से जुड़ी कई तरह की बीमारियां हो रही हैं, इसके लिए उन्होंने कहा कि इस बार हर किसी का फोकस दिल की बीमारी को लेकर है, यही इस बार की थीम है। उन्होंने कहा कि भारत में दिल की बीमारियों से जुड़े मामले बढ़ें हैं। उत्तम स्वास्थ्य के लिए कि पानी, पोषण, पर्यावरण और परिश्रम करना जरूरी है।

बता दें कि इसके पहले नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में योग दिवस मनाया था। और इस बार रांची को चुना क्योंकि झारखंड में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि एक वजह ये भी है कि नरेंद्र मोदी इस बार रांची में योग दिवस मनाने पहुंचे हैं।

बता दें कि बॉलीवुड सेलेब्स ने भी योग दिवस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। सभी ने सोशल मीडिया में अपने योग करते हुए फोटोस और वीडियोज शेयर किए हैं। और लोगों को योग के प्रति जागृत किया है। शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में योग को लेकर के अपना एक ऐप भी लांच किया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button