बॉलीवुड

पति को सबक सीखने के लिए गैर मर्द से सम्बन्ध बनाये थे पूनम ढिल्लों ने, सब ने दिया धोखा

प्यार के मामले में अनलक्की रही पूनम ढिल्लों, जिंदगी में आए कई मर्द, पति ने पीठ पीछे मनाई रंगरलियां

70 और 80 के दशक की जानी मानी अभिनेत्री पूनम ढिल्लों का हर कोई फैन हैं। पूनम ने 1977 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। फिर वह 1978 में ‘त्रिशूल’ फिल्म से पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर दिखी थी। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। फिर वे नूरी, काला पत्थर, दर्द, तेरी मेहरबानियां, ये वादा रहा, कर्मा, नाम और मालामाल जैसी कई फिल्मों में नजर आई।

पूनम की प्रोफेशनल लाइफ जितनी अच्छी रही, उनकी लव लाइफ उतनी ही खराब रही। एक्ट्रेस की लाइफ में कई मर्द आए, लेकिन सच्चा प्यार किसी से भी नसीब नहीं हुआ। तो चलिए देखते हैं कि उनकी लव लाइफ में कितने उतार चढ़ाव आए।

यश चोपड़ा से जुड़ा नाम

पूनम का नाम सबसे पहले बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर यश चोपड़ा से जुड़ा। दरअसल एक्ट्रेस अपने करियर के शुरुआती दिनों में यह चोपड़ा के घर रही थी। ऐसे में मीडिया ने उनका नाम यश चोपड़ा संग उछाल दिया। हालांकि पूनम ने मीडिया को बताया कि हमारे बीच ऐसा कुछ नहीं है। साथ ही ऐसी खबरों पर आपत्ति भी जताई।

शादीशुदा राज सिप्पी को दिया दिल

इसके बाद 1980 में पूनम ढिल्लों का नाम बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता राज सिप्पी से जुड़ा। दोनों एक साथ काम करते हुए दिल हार चुके थे। एक दूसरे को बेहद चाहते थे। लेकिन तब राज सिप्पी पहले से ही शादीशुदा थे। उन्हें परिवार ज्यादा पसंद था। वे पत्नी और बच्चों को छोड़ नहीं सकते थे। इसलिए पूनम भी समझ गई कि शादी तक बात नहीं पहुंचने वाली। इसलिए वे खुद इस रिश्ते को तोड़ अलग हो गई।

शादी और तलाक

इसके बाद 1988 में पूनम एक होली पार्टी में गई। यहां उनकी मुलाकात फिल्म निर्माता अशोक ठकेरिया से हुई। इन दोनों की पहले दोस्ती और फिर प्यार हुआ। दोनों ने शादी करने की भी ठान ली। कपल 1988 में शादी के बंधन में बंध गया। लेकिन शादी के कुछ सालों बाद अशोक का गैर-महिला संग अफेयर चलने लगा। जब पूनम को इसकी भनक लगी तो पति को सबक सिखाने को उन्होंने भी हांगकांग के बिजनेसमैन को डेट करना शुरू कर दिया।

हालांकि पूनम और अशोक के रिश्ते बिगड़ते चले गए। ऐसे में दोनों ने 1997 में तलाक ले लिया। तलाक के बाद पूनम अपने दोनों बच्चों पालोमा और अनमोल को लेकर अकेली रहने लगी। उन्होंने अकेले ही दोनों बच्चों की परवरिश की। वर्तमान में पूनम 60 साल की हैं।

वे खुद अपना घर चलाती हैं। दरअसल उनकी खुद की एक मेकअप कंपनी है। इस तरह वह एक बिजनेसवुमेन भी हैं। इसके अलावा वह राजनीति में भी हाथ आजमा चुकी हैं। वे मुंबई बीजेपी की उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button