राशिफल

इन 5 राशियों को किस्मत के सहारे लाभ मिलने के हैं प्रबल योग, श्रीहरि की कृपा से दुःख होंगे दूर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ असर जरूर पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर श्री हरि की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और जीवन के दु:खों से छुटकारा मिलेगा। इनको किस्मत के सहारे लाभ मिलने के योग हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगी श्री हरि कृपा

मिथुन राशि वाले जातकों के ऊपर श्री हरि की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपको उन्नति मिलने के विशेष योग नजर आ रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा कर सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बनाएंगे, जो आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होगी। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। किसी रिश्तेदार से बढ़िया गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो आपको इसका अच्छा लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि वाले लोगों का समय उत्तम फलदायक रहेगा। श्री हरि की कृपा से व्यापार में कोई जोखिम उठा सकते हैं, जो लाभदायक सिद्ध होगा। फायदेमंद सौदा होने के योग हैं। किसी महिला मित्र की मदद से आपको फायदा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। मुश्किल परिस्थितियों का आप डटकर सामना कर सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में आपको अच्छा रिजल्ट मिल सकता है।

कन्या राशि वाले लोगों के लिए समय बेहद खास रहेगा। कम मेहनत में आपको अधिक सफलता मिलने के योग हैं। आप अपने बच्चों की कोई जिद पूरी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ प्रेम पूर्वक समय व्यतीत करेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। अगर आप कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय बहुत ही शुभ नजर आ रहा है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आप अपने अच्छे स्वभाव से लोगों का दिल जीत सकते हैं।

तुला राशि वाले लोगों के घर परिवार में खुशियां ही खुशियां आने के योग नजर आ रहे हैं। श्री हरि की कृपा से काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। घर के किसी सदस्य से अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती हैं। परिवार में हर्षोल्लास का माहौल निर्मित होगा। व्यापार में भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। खास लोगों से संपर्क बनेंगे, जिसका आपको आने वाले समय में अच्छा फायदा मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय बेहतरीन साबित होगा। श्री हरि की कृपा से कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिलने की संभावना है। आप अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक विवाद चल रहा है तो उसका समाधान निकल सकता है। विदेश में काम कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। आपको अपने जरूरी कामों पर फोकस करने की आवश्यकता है क्योंकि कोई महत्वपूर्ण काम विलंब हो सकता है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। अचानक व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय लापरवाही ना करें। मानसिक चिंता अधिक होने के कारण कामकाज पर फोकस करना थोड़ा कठिन हो सकता है। आपको अपनी सकारात्मक सोच रखनी होगी। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद है।

वृषभ राशि वाले लोगों को अपने जीवन में मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। आप अपने घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश कर सकते हैं। माता का आशीर्वाद मिलेगा। पिताजी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आप कुछ अलग करने की कोशिश करेंगे। अधीनस्थ कर्मचारी आपकी पूरी मदद करेंगे। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। आपके द्वारा किए गए कार्यों का तत्काल लाभ नहीं मिल पाएगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है।

कर्क राशि वाले लोगों का समय कठिन नजर आ रहा है। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा सफल नहीं हो पाएगी, जिसकी वजह से आप काफी परेशान नजर आएंगे। आप अपने परिवार के लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों की मदद से आपका कोई काम पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के व्यवहार से आप बेहद खुश रहेंगे। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है, इसलिए आपको अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। आप अपनी जरूरी योजनाओं को समय पर पूरी करने की कोशिश कीजिए। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिससे आपका मन काफी परेशान रहेगा। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। किसी भी मामले को आप ठंडे दिमाग से सुलझाने की कोशिश करें। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा। प्रेम जीवन में आपको सुखद एहसास होगा। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा।

धनु राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आप कोई नया काम करने का मन बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। परिवार के सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च होने की संभावना है परंतु आमदनी अच्छी रहेगी, तो इससे संतुलन बना रहेगा।

मकर राशि वाले लोग भाग्य से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करें। अगर आप साझेदारी में कोई काम शुरू करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर कीजिए। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में नए-नए लोगों से दोस्ती होगी। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्य आपके साथ खड़े नजर आएंगे।

मीन राशि वाले लोग मानसिक रूप से कुछ चिंतित नजर आ रहे हैं। कामकाज में मन बिल्कुल भी नहीं लगेगा। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आता हुआ नजर आ रहा है। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button