अन्य

क्या आपके पेशाब में आ रही है झाग? भूलकर भी न करें नज़रअंदाज वरना पड़ सकता है जीवन पर पछताना

पेशाब में झाग आना एक आम बात है। इसलिए लोग अक्सर पेशाब में झाग आने को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन, आपको बता दें कि पेशाब में झाग या बुलबुले आना कोई सामान्य बात नहीं है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो भूलकर भी इसे नजरअंदाज न करें। क्योंकि, पेशाब में झाग या बुलबुले आना व्यक्ति के शरीर में किसी भीतरी गड़बड़ी का संकेत है। पेशाब में झाग आना ये बताता है कि आपके शरीर मे सब कुछ सही नहीं चल रहा है। इसके कई कारण हो सकते हैं और इसके कई नुकसान भी हो सकते हैं। तो आइये आपको बता देते हैं कि पेशाब में झाग आना किस प्रकार की गंभीर बीमारी का संकेत है।

गर्भावस्था में पेशाब में आता है झाग

गर्भावस्था के दौरान अक्सर पेशाब में झाग या बुलबुले दिखाई देते हैं। इसका कारण इस अवस्था में महिला की किडनी का आकार बढ़ जाना है। दरअसल, गर्भावस्था के दौरान किडनी में अधिक मात्रा में अमीनो एसिड फिल्टर होता है, जिससे पेशाब में झाग आने लगता है। पेशाब में झाग आना कोई सामान्य बात नही है। इसका दूसरा कारण डिहाईड्रेशन है। डिहाईड्रेशन से शरीर में पानी की कमी हो जाती है और पेशाब गाढ़ा हो जाता है। जिससे पेशाब में झाग आना शुरु हो जाता है।

शरीर में प्रोटीन की मात्रा अधिक होना

जी हां, भले ही अभी तक आप ये मान रहे हो कि प्रोटीन शरीर के लिए बेहद जरुरी है। लेकिन, इसकी अधिक मात्रा नुकसानदायक भी है। शरीर में प्रोटीन की मात्रा अधिक होने के बाद यह पेशाब के रास्ते बाहर निकालता है। इसकी वजह से भी पेशाब में झाग या बुलबुले आने लगते हैं। इसलिए उचित मात्रा में ही प्रोटीन का सेवन करना चाहिए। पेशाब में झाग आने का तीसरा कारण शरीर के अनावश्यक तत्वों का किडनियों से होकर गुजरने के दौरान बनने वाला झाग होता है। पेशाब में झाग आने के चौथे कारण की बात करें तो यूरीन में इन्फेक्शन इसका सबसे बड़ा कारण है। यूरीन इन्फेक्शन के दौरान रोगाणु पेशाब के रास्ते से बाहर निकलते हैं हैं जिससे पेशाब में झाग या बुलबुले निकलते हैं।

पेशाब में बुलबुले या झाग आने का इलाज

इलाज के लिए बहुत सारा पानी पीना और एंटीबायोटिक्स लेना होता है। इसके आपके मूत्र के रास्ते से बैक्टीरिया बाहर निकालने लगता है। पेशाब में झाग निकलने के इलाज के लिए प्रिक्लेम्पिया अधिक जटिल तरीका है। गर्भावस्था के दौरान इसमें अधिक सावधानी से निगरानी करने के लिए डॉक्टर से अधिक नियमित रूप से जांच कराना आवश्यक होता है। आवश्यकता महसूस होने पर पेशाब को न रोकना बुलबुले बनाने से रोकने के मुख्य तरीकों में से एक है। पेशाब में झाग या बुलबुले आ रहे हैं तो यह किडनी खराब होने के लक्षण भी हो सकते हैं। ऐसी स्थिती में तुरंत किसी विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए और उचित इलाज करवाना चाहिए। यदि आपके पेशाब में झाग कभी-कभी आता है तो परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। लेकिन, निरंतर ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। तो अब तो आप समझ ही गए होंगे कि पेशाब में झाग आने को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button