अध्यात्म

प्रेम, सेहत, खुशी सहित ये 7 बातें लाख कोशिश के बाद भी नहीं छुपाई जा सकता हैं

रहीम जी के दोहे काफी प्रसिद्ध हैं और रहीम जी के दोहों के जरिए हमें कई चीजों का ज्ञान मिलता है। इनके द्वारा लिखे गए दोहें आज भी लोगों द्वारा पढ़े जाते हैं। रहीम जी मुगल बादशाह अकबर के यहां काम करते थे और ये अकबर के दरबार के नौ महत्वपूर्ण मंत्रियों में से एक थे, जिन्हें नवरत्नों के नाम से भी जाना जाता है।

इन्होंने कई सारे दोहे लिख रखे हैं और इनके द्वारा लिखे गए एक दोहे में इन्होंने ऐसी सात बातें बताई हैं, जिनको लाख कोशिशों के बाद भी हम छुपा नहीं सकते हैं और लोगों को एक ना एक दिन इन बातों के बारे में पता चल जाता है। जानिए कौन-कौन सी हैं ये सात बातें…

रहीम का दोहे –

खैर, खून, खांसी, खुशी, बैर, प्रीति, मदपान।
रहिमन दाबे न दबै, जानत सकल जहान॥

दोहे के मतलब –

खैर

इस दोहे में जो पहली ऐसी चीज बताई गई है जिसको लोगों से छुपाया नहीं जा सकता है, वो खैर यानी सेहत है। जब किसी व्यक्ति की सेहत खराब होती है तो उसके बारे में लोगों को पता चल जाता है। रहीम जी अपने इस दोहे में कहते हैं कि अगर कोई व्यक्ति बीमार होता है, तो दूसरे लोगों को ये बात मालूम हो जाती। इस चीज को लाख कोशिशों के बाद भी नहीं छुपाया जा सकता है।

कत्ल

जो दूसरी चीज लोगों से नहीं छुपाई जा सकती है वो कत्ल है। जब आप किसी का कत्ल करते हैं, तो एक दिन जरूर ये गुनाह पकड़ा जाता है और गुनाह को लाख छुपाने के बाद भी आप पकड़े जाते हैं।

खांसी

रहीम जी के इस दोहे के अनुसार जो तीसरी चीज लोगों से छुपाई नहीं जा सकती है वो खांसी है। रहीम जी इस दोहे में कहते हैं जब किसी इंसान को खांसी होती है तो उसके बारे में लोगों को आसानी से पता चल जाता है ।

खुशी

जब कोई इंसान खुश होता है तो उसकी खुशी उसकी चेहरे से साफ झलकती है। इसलिए जब आप खुश होते हैं तो आप अपने इस भाव को ज्यादा देर तक नहीं छुपा पाते हैं और लोगों को पता चल जाता है कि आप अपने जीवन में खुश हैं।

बैर भाव

अगर आप किसी व्यक्ति को पसंद नहीं करते हैं और किसी के प्राप्ति आपके मन में बैर भाव होता है, तो ये बात ज्यादा दिनों तक उस व्यक्ति से नहीं छुपती है।

प्रीति

जो छठी चीज लोगों से नहीं छुपाई जा सकती है वो प्रीति यानी प्रेम है। जब आपको किसी से प्रेम होता तो आप इस भाव को चाहकर भी छुपा नहीं सकते हैं। आप जिन लोगों से प्रेम से करते हैं उनको अपना प्रेम कभी ना भी प्रकट कर देते हैं। प्रेम एक ऐसी चीज है जिसको लाख कोशिशों के बाद भी छुपाया नहीं जा सकता है।

मदपान

जो लोग नशा करते हैं उनके नशा करने की आदत एक ना एक दिन लोगों को पता चल जाती है। अपने दोहे में रहीम कहते हैं, अगर कोई व्यक्ति मदपान यानी नशा करता है तो ये बात उसके आसपास रहने वाले लोगों से नहीं छिपती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button