अध्यात्म

1 साल तक इन राशियों पर कृपा बरसाएंगे राहुदेव, गरीबी छू भी नही पाएगी, तिजोरी भर के आएगा पैसा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की स्थिति व हमारी राशि हमारे अच्छे या बुरे दिन तय करती है। हर ग्रह एक निश्चित समय के बाद अपनी राशि बदलता है। इसका सभी 12 राशियों पर अच्छा या बुरा असर पड़ता है। 12 अप्रैल को राहु ग्रह मेष राशि में गोचर कर चुका है। राहु का नाम सुन अधिकतर लोग डर जाते हैं। लेकिन ये कभी-कभी शुभ फल भी देता है। इस बार यह लगभग 1 साल तक 3 विशेष राशियों पर अपनी कृपा बरसाएगा।

मिथुन राशि

इस राशि के जातकों के लिए धन आगमन के नए मार्ग खुल जाएंगे। पैसा कमाने के कई नए अवसर सामने आएंगे। आपको बस सही मौके पर इन अवसरों का लाभ उठाना है। मेहनत करने से नहीं घबराना है। इस साल आपको नौकरी में तरक्की मिलेगी। विदेश यात्रा का अवसर भी मिलेगा। वहीं बिजनेस में भी बहुत लाभ होगा।

शेयर मार्केट में पैसा लगाना चाहते हैं तो लगा दें, सफलता मिल सकती है। इसके अलावा मकान या वाहन में भी पैसा लगाना शुभ होगा। जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं उनके लिए भी समय उत्तम है। नया व्यापार शुरू करना है तो इसी साल कोशिश करें। सफलता जल्दी मिलेगी।

कर्क राशि

इस राशि के जातकों के लिए ये साल अच्छा भाग्य लेकर आएगा। खासकर नौकरीपेशा लोगों के लिए यह वर्ष बड़ा शुभ रहने वाला है। आपको जॉब के नए ऑफर मिलेंगे। इन्हें आपको हाथ से जाने नहीं देना है। वहीं प्रमोशन के चांस भी पक्के हैं। बॉस आपके काम से खुश रहेगा। कुल मिलाकर आपको करियर में बड़ी सफलता मिलेगी।

आर्थिक स्थिति के मामले में आपका साल अच्छा जाएगा। बैंक बैलेंस बड़ेगा। नए वाहन या प्रापर्टी का सुख मिल सकता है। कहीं पैसा लगाना चाहते हैं तो ये समय अच्छा है। पुराना उधार का पैसा भी मिल जाएगा। पुराने मित्र या रिश्तेदार से धनलाभ होगा। शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।

मीन राशि:

इस राशि के लोगों को इस वर्ष अचानक धन लाभ हो सकता है। ये धन कहीं से भी मिल सकता है। आपको बस इस अवसर को हाथ से जाने नहीं देना है। अपने दिमाग को सही डायरेक्शन में रखना है। शत्रु आपको हराने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपको खुद पर विश्वास रखना है। ईमानदारी का साथ देना है।

शेयर मार्केट और लॉटरी जैसी चीजों में आपकी किस्मत चमक सकती है। बिजनेस करने वालों के लिए ये साल काफी अच्छा जाने वाला है। अपनों से संबंध मधुर होंगे। परिवार में शांति रहेगी। भाग्य हर पल आपका साथ देगा। चारों तरफ से पैसा आएगा। धन की देवी मां लक्ष्मी आपके ऊपर मेहरबान रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button