अध्यात्म

शनि गोचर ने बढ़ाई इन राशियों की मुश्किल, अगले ढाई साल मिलेंगे दुख, बचने के लिए करें यह उपाय

ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को काफी अहमियत दी गई है। इसलिए जिस भी जातक की राशि में शनि की साढ़ेसाती होती है उसके जीवन में दुख बढ़ जाते हैं। शनि जब एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं तो शनि की साढ़ेसाती भी आती या चली जाती है। शनि एक राशि में लगभग ढाई साल तक रहते हैं। 17 जनवरी 2023 में शनि कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। वह यहां 29 मार्च 2025 तक विराजित रहेंगे। ऐसे में यह समय तीन खास राशियों के लिए बड़ा मुश्किल और कठिन रहेगा।

कुंभ राशि

शनि इस समय कुंभ राशि में ही विराजित हैं। ऐसे में मार्च 2025 तक इन राशियों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। जॉब और बिजनेस में इन्हें नुकसान हो सकता है। यह अपनों से धोखा खा सकते हैं। शत्रु आपके ऊपर हावी हो सकते हैं। दुर्भाग्य आपका पीछा आसानी से नहीं छोड़ेगा। धन से जुड़ी समस्याएं देखने को मिल सकती है। प्रेम प्रसंग के मामलों में भी असफलता हाथ लगेगी। आपको अपने गुस्से पर काबू पाना होगा वरना बात और बिगड़ सकती है।

मकर राशि

मार्च 2025 तक का समय मकर राशि के जातकों के लिए काफी बुरा रहेगा। इन्हें हर महीने पैसों की दिक्कत आ सकती है। फालतू के खर्चे भी अधिक हो सकते हैं। आपकी सेहत गड़बड़ रह सकती है। परिवार में किसी अपनों से लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आपके मित्र भी आपका साथ छोड़ देंगे। प्यार में धोखा मिल सकता है। शादी में अड़चन आ सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फंस सकते हैं। पैसों का कोई बड़ा नुकसान हो सकता है।

मीन राशि

इस राशि के जातक भी मार्च 2025 तक कई मुश्किलों का सामना करेंगे। घर में अशांति का माहौल रहेगा। समाज में आपकी इज्जत कम हो सकती है। आप दूसरों के साथ कैसा व्यवहार कहते हैं इससे आपका अच्छा या बुरा समय निर्धारित होगा। अपने व्यवहार और बोली को सुधारने की जरूरत है। गुस्से पर भी काबू रखना होगा। बिजनेस में घाटा हो सकता है। लंबी यात्रा करने से बचना चाहिए। कहीं पैसा निवेश करना या उधार देने से भी बचें।

शनि की साढ़े साती से ऐसे बच्चे

यदि आप शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या से परेशान हो चुके हैं तो कुछ आसान उपायों से इन कष्टों से राहत पा सकते हैं। शनि देव को दान धर्म करने वाले लोग बड़े पसंद आते हैं। इसलिए आप अपनी कमाई का कुछ हिस्सा दान धर्म में लगाइए। गरीबों और पशु पक्षियों को भरपेट भोजन कराने से भी शनि देव खुश होते हैं। शनि मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक प्रज्वलित करना भी शुभ माना जाता है। शनिवार के दिन काली उड़द की दाल सरसों का तेल जूते चप्पल और लोहे का बना कोई भी सामान लेने से बचना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button