अध्यात्म

अपनी राशि के हिसाब से जानें, कि क्यों आपकी सैलेरी में आती हैं दिक्कतें

प्राइवेट नौकरी की बात करें तो यहां पर अक्सर सैलरी से जुड़ी कई तरह की समस्याएं आती रहती हैं। बता दें कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति को नौकरी मिलना और उसकी तरक्की होना उसकी मेहनत के साथ-साथ उनकी किस्मत पर भी निर्भर करता है। कहा जाता है कि किस्मत अगर साथ देती है तो आपकी नौकरी तो बेहतर चलती ही है साथ ही आपकी सैलरी भी समय से आती है।

क्योंकि प्राइवेट जॉब हो या सरकारी कई बार ऐसा होता है कि किसी ना किसी वजह से सैलरी आने में देरी होती है। आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे जिनको करने से आपकी सैलरी समय से तो आएगी ही, इसी के साथ आपके घर पर कुछ खुशियां भी आएंगी। आज हम आपको बताएंगे कि अपनी सैलरी का एक नियमित हिस्से का प्रयोग किस तरह के विशेष कार्यों में करना चाहिए। और ऐसा करने से आपको किस तरह की समस्याओं से हल तो मिलेगा ही साथ ही व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार अपनी सैलरी और किस्मत में बदलाव ला सकता है।

मेष राशि

मेष राशि जातक वाले लोगों को अपने वेतन का कुछ हिस्सा दान में प्रयोग करना चाहिए। अपनी सैलरी से कुछ पैसा निर्धनों और जरूरतमंद व्यक्तियों को खाने-पीने के चीजें दान में देना लाभकारी होगी। साथ ही उरद से बनी हुई वस्तुओं का दान करें। ऐसा करने से तनाव कम होगा और दुर्घटनाओं से भी बचाव होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले जातकों को वेतन मिलते ही उससे कुछ राशि निकालकर फल खरीदने चाहिएं। बता दें कि फलों में खासतौर पर केला और सेब खरीदें। फिर इन फलों को मरीजों को या फिर गाय को खिलाएं, ऐसा करने से नौकरी मिलने में आने वाली समस्याएं दूर होती हैं और सेहत बनी रहती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि जातक वाले लोगों को वेतन मिलते ही कुछ सैंदर्य प्रसाधन और कपड़ों की खरदीदारी करें। और इसे किसी सौभाग्यवती स्त्री को दान करें। ऐसा करना उनके लिए लाभदायी होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोग वेतन मिलने पर कपड़े और जूते खरीदे और फिर इसे किसी वृद्ध व्यक्ति को दान करें। ऐसा करने से काम में तो खूब उन्नति होगी साथ ही आपके  स्वास्थ्य और आयु की रक्षा भी होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि जातक वाले लोग अपने वेतन की राशि से ढेर सारे फूलों के पौधे खरीदें और घर में और आसपास में गली मोहल्ले में लगाएं। यदि आप ऐसा हमेशा करेंगे तो आपका तालमेल कभी भी अपने से बड़े अधिकारियों से खराब नहीं होगा। इसके साथ ही आपकी संतान पक्ष को कभी कष्ट नहीं होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक वाले लोगों को अपने वेतन का कुछ हिस्से से मिठाई और चाकलेट खरीदें। तथा उसको अपने आस पास के बच्चों को बांटे। बता दें कि ऐसा करने से बार-बार छूटना और मिलना बंद हो जाएगा। इसके साथ आप किसी भी तरह की दुर्घटना का शिकार नहीं होंगे।

तुला राशि

तुला राशि के जातक वाले लोगों को अपने वेतन के कुछ भाग को अस्पताल में दान करना चाहिए, या फिर उस पैसे को किसी के इलाज में खर्च करना चाहिए।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक वाले लोगों को अपने वेतन के कुछ हिस्से का प्रयोग लोगों को पानी पिलाने के लिए करना चाहिए। इसके लिए या तो आप एक जगह पर पक्का पानी का स्रोत बनवा सकते हैं या जगह जगह पानी के घड़े रखवा सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि की जातक वाले लोगों को अपने वेतन का एक हिस्से से पढ़ाई लिखाई का सामान खरीदकर जरूरतमंद बच्चों में बांट देना चाहिए। ऐसा करने से आपकी नौकरी में बार-बार आपका स्थान परिवर्तन नहीं होगा।

मकर राशि

मकर राशि जातक वाले लोगों को अपने वेतन के कुछ हिस्से से  खाने पीने की चीजें खरीदकर उसे सोमवार के दिन गरीब व्यक्तियों में दान देना चाहिए। ऐसा करने से आपके खर्चे तो नियंत्रित होंगे ही साथ ही आपको मनचाही नौकरी मिलेगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि जातक वाले लोगों को अपने वेतन का कुछ भाग लोगों के इलाज पर खर्च करे। ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य उत्तम होगा साथ ही आपको धन की कमी नहीं होगी।

मीन राशि

मीन राशि जातक वाले लोगों को अपने वेतन का कुछ हिस्सा पशुओं के चारे और पक्षियों के दाने पानी की व्यवस्था में खर्च करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button