राशिफल

राशिफल 1 अप्रैल 2023: आज शनिदेव की कृपा से 5 राशियों की बुलंदी पर होगी किस्मत, हर काम होंगे सफल

आज हम आपको शनिवार 1 अप्रैल 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 1 अप्रैल 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत मजबूत नजर आ रहा है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। आप अपनी चतुराई से कोई बड़ी कामयाबी हासिल कर सकते हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। आप अपने कुछ कामों में बदलाव करेंगे, जो भविष्य में आपको अच्छा फायदा देगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। मन में अजीब सी बेचैनी बनी रहेगी, जिसके चलते पूरे दिन आप काफी परेशान नजर आएंगे। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। आप अपने जरूरी कामों को समय पर पूर्ण कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। विद्यार्थियों का दिन बढ़िया रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें, नहीं तो मुनाफा कम हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। आपके जीवन की किसी बड़ी परेशानी का समाधान होगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन फायदेमंद साबित होगा ,घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आपकी आमदनी में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिलने की संभावना है। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। अचानक दूर संचार माध्यम से सूचना सुनने को मिलेगी। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। कारोबार में बरकत होगी। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज शादीशुदा लोगों का जीवन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आप अपने कठिन मेहनत से हर काम को सफल करेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल रहेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। इस राशि के शिक्षकों का दिन बढ़िया रहेगा। आपको मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है, जिससे सारी चिंता दूर हो जाएगी। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। आज बौद्धिक प्रयासों को सफलता से करेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन काफी हद तक ठीक ठाक रहेगा लेकिन आपको उधार लेन-देन करने से बचना होगा, नहीं तो हानि हो सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। आपको अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण करने की जरूरत है, नहीं तो बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार मिल सकते हैं, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आय और खर्चों में तालमेल बना रहेगा। साझेदारी के लिए अच्छे मौके मिलेंगे लेकिन भली-भांति सोच कर ही कदम बढ़ाएं। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सावधान रहें। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे घर की खुशियों में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। आर्थिक योजना पूरी होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ेगा, यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे और अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपको सुकून मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए, नहीं तो कार्य बिगड़ सकता है। व्यापार में रुकी हुई योजनाएं गति पर आएंगी। काम के सिलसिले में किसी पर भी ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है। आपको अपने सभी कार्य समय रहते खुद ही पूरे करने चाहिए। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करना होगा। आपको मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति होगी। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। अगर आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन खास नजर आ रहा है। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। परिवार के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर का माहौल उत्सव जैसा बनेगा। छोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। पिताजी की सेहत में सुधार आएगा। माता जी के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। कामकाज में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपको छोटी-छोटी बातों को अनदेखा करना चाहिए। आज किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। करियर में लगातार आगे बढ़ेंगे। आप घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। धन कमाने के नए नए स्रोत प्राप्त होंगे। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। सामाजिक स्तर पर मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अनुभवी लोगों से मिलना जुलना रहेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छी कामयाबी मिलने के योग हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपको फायदा जरूर देगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा कीजिए। इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। इस राशि के युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। आपके मन में कुछ नया करने का जोश और जुनून दिखाई दे रहा है। खान-पान पर कंट्रोल रखना होगा। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए, नहीं तो स्वास्थ्य खराब हो सकता है। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button