राशिफल

राशिफल 1 मई 2023: माह के पहले दिन 2 राशियों पर रहेगी भोलेनाथ की अपार कृपा, सफलता चूमेगी कदम

आज हम आपको सोमवार 1 मई 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 1 मई 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन ढेरों खुशियां लेकर आया है। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। माता-पिता के साथ दिन का कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। आप जोखिम भरे कामों से दूर रहें। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। लेकिन आपको मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। घर परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इसके साथ ही आपको सत्ता का सहयोग भी प्राप्त होगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल सकता है। दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान हो सकता है। आप अपने घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिल सकती है। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिलेगी, जिससे माहौल खुशनुमा बनेगा। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आपके रिश्तो में मजबूती आएगी। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। आपका मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। दोस्तों तथा परिजनों के साथ आनंदित वातावरण में दिन व्यतीत कर पाएंगे। घर से जुड़ी हुई सभी परेशानियां दूर होंगी। नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। आज के दिन सुख-साधनों का भरपूर लाभ उठाएंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। शाम तक कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन शादीशुदा लोगों के लिए काफी बेहतर नजर आ रहा है। दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। आपकी मानसिक चिंता दूर हो जाएगी। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ेगा। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। पिताजी की मदद से आपका अधूरा काम पूरा हो जाएगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। बिजनेस में परिवार की सहायता से सफलता मिलती हुई नजर आ रही है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। आज आपका दिन स्वास्थ्य के लिहाज से नरम गरम रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है, नहीं तो पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। आज के दिन नए व्यवसाय की शुरुआत मत कीजिए।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आपकी आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा आगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपके जीवन की कोई बड़ी चिंता दूर हो सकती है, जिससे आप बेहद खुश नजर आएंगे। आज पैसों का उदाहरण लेनदेन करने से बचना होगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव से लोग प्रभावित होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप अपनी चतुराई से हर काम को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। कारोबार में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं तो सोच विचार जरूर करें। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको अच्छा लाभ देगा। विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। प्रभावशाली वाणी होने के कारण लोगों से आप अपनी बात मनवा सकते हैं। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। अचानक आर्थिक लाभ होने के योग बने हुए हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। आपके सोचने के तरीके में बदलाव आ सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कार्य क्षेत्र में आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर लेंगे। बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करते हुए नजर आएंगे। यदि आप कोई नया व्यापार शुरू करने का विचार कर रहे हैं, तो आज का दिन बेहतर रहेगा। व्यापार में सफलता मिलने के योग हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का दिन शानदार रहेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आज आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आर्थिक मामलों में नुकसान होने से आप काफी परेशान रहेंगे। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सावधान रहना होगा। ऑनलाइन बिजनेस करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है, नहीं तो बना बनाया काम बिगड़ सकता है। खानपान को लेकर सतर्क रहना आवश्यक है। स्वास्थ्य की दृष्टि से सेहत में गिरावट की आशंका बनी हुई है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। निजी जिंदगी में खुशियां आएंगी। आपको अपनी मेहनत और भागदौड़ का अच्छा नतीजा मिलेगा। अगर आपने पहले निवेश किया था, तो उसका अच्छा लाभ मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपकी आपके काम की तारीफ करेंगे। सहकर्मियों की मदद से अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत मिलेगी। दोस्तों की मदद से आपका अटका हुआ काम पूरा होगा। किसी सरकारी योजना से लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। भाई बहनों के सहयोग से आपके अधूरे काम पूरे होंगे। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है। आप मानसिक रूप से शांति महसूस करेंगे। घर में किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा बनेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। धार्मिक स्थल की यात्रा के योग बन रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button