राशिफल

राशिफल 2 मई 2023: आज बजरंगबली 5 राशियों की पूरी करेंगे अधूरी इच्छा, करियर में मिलेगी तरक्की

आज हम आपको मंगलवार 2 मई 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 2 मई 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी सकारात्मक नजर आ रहा है। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपकी पूरी मदद करते हुए नजर आएंगे। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आज आपको जोखिम भरे कामों से दूर रहना होगा, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। बिजनेस में कुछ बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। माता-पिता के साथ दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे और अपने दिल की बात शेयर करेंगे, जिससे आपके मन का बोझ हल्का हो जाएगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव से लोग प्रभावित होंगे। दांपत्य जीवन अच्छी रहने की संभावना है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपकी किस्मत के सितारे काफी बुलंद नजर आ रहे हैं। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु वह सफल नहीं हो पाएंगे। आज आपको ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। मकान खरीदने का सपना बहुत ही जल्द पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज मानसिक रूप से आप शांति महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। आज सामाजिक स्तर पर मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचानकर फायदा उठाना चाहिए। छोटे भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा। संतान पक्ष से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आप खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी आमदनी में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। किस्मत का साथ मिलने से आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। दोस्तों के साथ अच्छा वक्त व्यतीत करेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनकी यह इच्छा भी पूरी हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। मानसिक रूप से शांति महसूस करेंगे। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। लेकिन आपको गुप्त शत्रुओं से संभलकर रहने की जरूरत है क्योंकि वह आपके कामकाज में बाधा डालने की कोशिश करेंगे। आपको अपनी कीमती चीजों को संभालकर रखना होगा। प्रॉपर्टी बढ़ने की संभावना नजर आ रही है। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। पिताजी के सहयोग से आपका महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। आप अपने सामने आने वाली कठिन परिस्थितियों का डटकर सामना करेंगे। आज आप किसी भी अजनबी पर ज्यादा भरोसा मत कीजिए।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। व्यापार में भारी धन लाभ होने के योग बने हुए हैं, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए यही आपके लिए बेहतर रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलेगा। इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए अग्रसर रहेंगे। माताजी की सेहत में सुधार होगा। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। जरूरत पड़ने पर परिवारवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। नजदीकी रिश्ते में मजबूती आएगी। आपके अटके और अधूरे काम पूर्ण हो सकते हैं। आप अच्छा धन लाभ कमाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। संतान की तरफ से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। घर की कायापलट करने के लिए कुछ नई योजना बना सकते हैं। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहद शानदार नजर आ रहा है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। छोटी या बड़ी बहन का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। मानसिक तनाव खत्म होगा। व्यापार में अच्छा धन लाभ मिलने के योग हैं। माता-पिता के साथ दिन का कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज सरकारी नौकरी करने वाले लोगों का दिन काफी अच्छा रहेगा। कार्यालय में आपके काम की तारीफ होगी। व्यापार करने वाले लोगों को किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आपकी प्रतिभा मान-सम्मान बढ़ाने में कारगर साबित हो सकती है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। पूरी मेहनत से अपने कामों के प्रति समर्पित रहें। वर्तमान में की गई मेहनत का भविष्य में बेहतरीन फल देखने को मिलेगा। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए लोगों को आज मन मुताबिक फायदा होने के योग बने हुए हैं, जिससे उनका मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपना नजरिया सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। कुछ पुरानी बातें आपके मन को बेचैन कर सकती हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव भरी नजर आ रही हैं। घर के कुछ सदस्यों के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपको अपने गुस्से और वाणी पर कंट्रोल रखने की सलाह दी जाती है। आज आप अपना कोई भी कार्य जल्दीबाजी में मत कीजिए नहीं, तो काम बिगड़ सकता है। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। व्यापार वर्ग के लिए चीजें आपके अनुकूल रहेंगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। फिजूलखर्ची बढ़ने से आपकी चिंता भी बढ़ जाएगी। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बनाकर चलें, नहीं तो भविष्य में परेशानी हो सकती है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो आपको कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। वहीं व्यापार से जुड़े हुए लोगों की आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। राजनीति के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button