राशिफल

राशिफल 12 फरवरी 2023: इन 4 राशियों का वापस आएगा फंसा पैसा, सुखद रहेगा आज का दिन

आज हम आपको रविवार 12 फरवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 12 फरवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज व्यापारियों का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल रहेंगे। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। भाई-बहनों के सहयोग से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिलेगा। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आपका मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को आज अच्छा लाभ मिलने के योग हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आप अपने सोचे हुए कामों को समय रहते पूरा कर लेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप कोई भी शॉर्टकट रास्ता ना अपनाएं, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। काफी दिनों से फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आज आपको कोई भी जोखिम भरा कार्य हाथ में लेने से बचना होगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। संतान आपकी आज्ञा का पालन करेगी। परिवार के लोगों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित होंगे। आज आप किसी के कहने पर कहीं भी निवेश ना करें, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। आपको किसी यात्रा से अच्छा लाभ होने के योग बने हुए हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक साबित होगा। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घर परिवार की जरूरतें पूरी होंगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहने वाली है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। किसी विशेष काम में परिवार वालों का सहयोग मिल सकता है। करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आपको विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते वक्त सोच विचार जरूर कीजिए।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपके जीवन में कई कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं, जिनके लिए आपको तैयार रहना होगा। अपनी चतुराई के बल पर अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। आप जिस काम को काफी लंबे समय से करने का प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलने के योग हैं। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। आप अपने आत्मविश्वास को कम होने मत दीजिए। स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप किसी से किया गया वादा पूरा कर सकते हैं। मन में किसी पुरानी बात को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी मत कीजिए। प्रेमियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आय के साधन बढ़ सकते हैं। व्यापार ठीक ठाक चलेगा लेकिन आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें नहीं तो मुनाफा कम हो सकता है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कोई पुरानी बीमारी आपको काफी परेशान करेगी इसलिए आपको सावधान रहना होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है, मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर फायदा होगा। माताजी की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। परिवारवालों का पूरा साथ मिलेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन अच्छा साबित होगा। आप अपने क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे और परिणाम भी अच्छा मिलेगा। इससे आपको लक्ष्य हासिल करने के लिए आत्मविश्वास मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण व जिम्मेदारी के काम में ना उलझें। आपको एक के बाद एक लाभ के कई मौके हाथ लग सकते हैं, जिनका पूरा फायदा उठाना चाहिए। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे, उनका साथ भी आपको मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन सुख-शांतिपूर्वक रहने वाला है। मन की शांति बनी रहेगी। पुरानी चिंता दूर हो जाएगी। आप अपने लक्ष्य को हासिल करेंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कुछ जरूरी कामों के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए, क्योंकि हानि होने का भय सता रहा है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज निर्णय लेने में आत्मविश्वास बना रहेगा। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। किसी पुराने कर्ज की भरपाई करने में सफल हो सकते हैं। कामकाज की योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जिसका आपको फायदा जरूर मिलेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से सफलता मिलने के योग हैं। पूजा-पाठ में अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। किसी से भी बातचीत करते समय आपको सावधान रहना होगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन धार्मिक कार्यों में व्यतीत होगा। कामकाज में भी खूब मन लगेगा। आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। लोहे से संबंधित व्यापार करने वाले लोगों को घाटे का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का मौका मिल सकता है। आज आपको किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां आएंगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपके मन में तरह-तरह की बातें उत्पन्न हो सकती हैं, जिसको लेकर आप बेचैनी महसूस करेंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद बने रहेंगे परंतु आप अपनी सूझबूझ से परिवार में सामंजस्य बनाकर रखेंगे। घर की जिम्मेदारियों को निभाने में सफल रहेंगे। व्यापार, रोजगार अच्छा चलेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। आप अपने कामकाज की योजनाओं को किसी के साथ शेयर मत कीजिए, नहीं तो वह उसका फायदा उठा सकते हैं। बुरी संगति से दूर रहना होगा। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button