राशिफल

राशिफल 14 फरवरी 2023: आज 4 राशियों को दुखों से मिलेगा छुटकारा, बजरंगबली की कृपा से चमकेगा भाग्य

आज हम आपको मंगलवार 14 फरवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 14 फरवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपकी किस्मत मेहरबान रहने वाली है। एक के बाद एक लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। परिवार के लोगों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका समय काफी बेहतर नजर आ रहा है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज सुख की प्राप्ति होगी। आप अपने साथी के अच्छे व्यवहार से काफी प्रसन्न रहेंगे। ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने में जूनियर की मदद मिल सकती है। आप अपने सामने आने वाली हर चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आज आपको हर चुनौती से कुछ नया सीखने को मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। आपको अपनी कड़ी मेहनत का उचित परिणाम प्राप्त होगा। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। बच्चों की तरफ से खुशखबरी सुनने की मिल सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। घर की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे लेकिन आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो बाद में आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी क्षमता का उपयोग करके हर काम में सफलता हासिल करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अप्रत्याशित स्रोत से आमदनी होने के संकेत हैं। यदि आप किसी पुरानी बीमारी को लेकर लंबे वक्त से परेशान चल रहे थे, तो आज उस बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। छात्रों को करियर के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। बिजनेस में अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। किसी नए काम को शुरू करने पर परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेंगे। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। दोस्तों के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं। आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। जो लोग विदेश में नौकरी करते हैं, उन्हें कोई बड़ा अवसर हाथ लग सकता है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपके दोस्तों में इजाफा होगा लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आमदनी के स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। युवाओं को कला के क्षेत्र में सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। आज आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। युवा वर्ग साहस एवं पराक्रम से सफल हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपने सभी कामों को समय रहते पूरा कर लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। कर्ज खत्म करने के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। धन से जुड़ा हुआ कोई बड़ा मुनाफा होने के योग बने हुए हैं। जो लोग नई नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा। अनुभवी लोगों की मदद से आपके अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहद खास रहेगा। लंबे समय से चली आ रही किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। प्रॉपर्टी संबंधित निर्णय लेते समय दबाव महसूस हो सकता है लेकिन यह निर्णय भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। थोड़े प्रयास में आपके कार्य बन सकते हैं। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए प्रयास करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी कठिन रहेगा। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए, नहीं तो हानि हो सकती है। सेहत कमजोर नजर आ रही है। अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। आपके रिश्तो के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। जीवन में थोड़ा संयम रखने की जरूरत होगी। काम काज आपके अपेक्षा के अनुसार होते चले जाएंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दूसरों की बातों में आकर कोई भी निवेश ना करें, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। घर परिवार में चल रही समस्याओं का समाधान होगा। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। किसी भी परिस्थिति में अपने मन की शांति भंग मत होने दीजिए। अहंकार की वजह से किसी व्यक्ति की भावनाओं को चोट ना पहुंचे, इस बात का खास ध्यान रखें। खान-पान की आदतों में सुधार करने की जरूरत है। बाहर के खानपान से परहेज करने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन भाग्यशाली साबित होगा। आज आप कुछ नया करने की सोच सकते हैं, इसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। धार्मिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। भाई की सलाह व्यापार में उन्नति दिला सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। रचनात्मक काम में लगे लोगों को फायदा हो सकता है। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत मिलेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। भविष्य के लिए धन संचय करने में सफल रहेंगे। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो जाएंगे। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कार्य क्षेत्र में वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा वाद-विवाद की आशंका बन रही है। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यह यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है, जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं थी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button