अन्य

शनि-सूर्य-चंद्र मिलकर बना रहे त्रिग्रही योग, इन 3 राशियों को होगा 300 गुना लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह अपनी राशि बदलते हैं तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। कभी–कभी तीन ग्रह एक ही राशि में प्रवेश कर जाते हैं। इससे त्रिग्रही योग (Trigrahi Yog) बनता है। इस बार यह योग 18 फरवरी को शनि की राशि कुंभ में बन रहा है।

शनि अभी कुंभ राशि में बैठे हैं। 13 फरवरी को सूर्य भी कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। अब 18 फरवरी, महाशिवरात्रि के दिन चंद्रमा भी कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएगा। इससे त्रिग्रही योग बनेगा। इसका कुछ राशियों को खास लाभ मिलेगा। तो चलिए जानते हैं कि ये लकी राशियां कौन सी है।

मेष राशि

त्रिग्रही योग का लाभ मेष राशि के जातकों को मिलेगा। इनके जीवन में खुशियों की बहार आएगी। 18 फरवरी से इनके अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। भाग्य इनका साथ देगा। यह जिस भी काम को करना चाहेंगे उसमें आपको सफलता आसानी से मिल जाएगी। नौकरी में आपको तरक्की मिलेगी।

नए जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। बिजनेस करने वालों को नई और बड़ी डील मिल सकती है। आर्थिक लाभ मिलेगा। धन कमाने के नए स्रोत प्राप्त होंगे। छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा। अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी।

मकर राशि

त्रिग्रही योग का लाभ मकर राशि के लोगों को भी होगा। इनकी लाइफ में सभी दुख खत्म हो जाएंगे। सुखों की एंट्री होगी। करियर में बड़ा उछाल आएगा। पैसों को लेकर बड़ा लाभ होगा। जॉब में प्रमोशन मिलेगा। विदेश यात्रा हो सकती है। नया बिजनेस शुरू करने के लिए समय अच्छा है।

कोर्ट कचहरी के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता हाथ लगेगी। शादी के योग बन सकते हैं। लोग आपके फैन बन जाएंगे। सेहत अच्छी रहेगी। पुराने सभी रोगों से छुटकारा मिलेगा। लाइफ बढ़िया चलेगी।

वृष राशि

त्रिग्रही योग का लाभ वृष राशि के जातकों को होगा। इन्हें अब से कोई दूख नहीं उठाने पड़ेंगे। इनकी लाइफ में अब सुख ही सुख होंगे। जॉब करने वालों को नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। सैलरी बढ़ सकती है। बॉस आपके काम से खुश दिखेंगे। शत्रु आपके आगे घुटने टेक देंगे।

शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वालों को गुड न्यूज मिलेगी। आपके घर जल्द कोई नया मेहमान आ सकता है। इसके आने से आपको धन लाभ होगा। विवाह के योग बन सकते हैं। आप जल्द कोई नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button