राशिफल

राशिफल 15 अगस्त 2018 : गणेश जी की कृपा रहेगी आज इन 4 राशि पर, खुलेंगे किस्मत के बंद ताले

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज बुधवार 15 अगस्त का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 15 August 2018.

 rashifal 30 may 2018, 30 may horoscope, 30 मई राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 30 मई.

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

गणेश जी कहते हैं आज आमदनी में वृद्धि हो सकती है। शत्रुओं पर आपका भय बना रह सकता है। इसके अलावा आप अपना पुराना उधार भी चुका सकते हैं। आज का दिन एक नए व्यापार उद्यम को लगाने का समय है। काफी समय से बात आपके मन में थी परन्तु उसे उपयोगिता में नहीं ला पा रहे थे लेकिन आज का दिन इसको पूरा करने का दिन है। धन का लाभ होगा। समस्याओं का निराकरण होगा। व्यापार में प्रगति होगी। परिजनों के साथ वाद-विवाद न करें। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपका यात्रा करने के लिए अच्छा दिन है। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद न करें। आपकी शांतिपूर्ण मन स्थिति में औरों के सवालों से बाधा पहुचाएंगी। वे सब यह जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं, कि आपकी निजी और व्यव्सायिक जिंदगी में क्या चल रहा है। आज का दिन अपने जीवन की वर्त्तमान स्थिति का मूल्यांकन करने और अपनी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर बांटने के लिए बिलकुल उपयुक्त है। बौद्धिक क्षेत्र से लाभ होगा। समय की अनुकूलता लाभ देने में समर्थ होगी। कार्यक्षेत्र में उच्च अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। किसी नजदीकी दोस्त से संबंधों में सुधार हो सकता है।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप अपने जीवनसाथी के प्यार की मदद से जिन्दगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं। आज मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। कामकाज में धनलाभ होगा। घर-परिवार में किसी से अनबन हो सकती है। तनाव और चिंता करने की आदत सेहत को नुकसान पहुँचा सकती है। मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन आत्मविश्वास में कमी भी रहेगी। अस्थिर स्वभाव के चलते अपने प्रिय के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। आज अपने काम में इतना मग्न न हो जाएँ की अपने परिवार और प्रियजनों के जरुरी कामों के लिए समय न निकाल पायें। निजी और व्यवसायी जीवन में संतुलन बनाने का प्रयास करें।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज लोग आपको विश्वास भरी निगाहों से देखेंगे। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। आपके परिवार में सुख एवं शांति का माहौल व्याप्त रहेगा। भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएं और निसंकोच आगे बढ़ें। आस्था और आत्मविश्वास से सभी क्षेत्रों में उम्मीद से अच्छा करेंगे। मनोबल ऊंचा रहेगा। धन का निवेश कहीं भी बहुत ही ज्यादा सोच समझकर करें। आपको कोई शुभ संदेश प्राप्त हो सकता है। नए लोगों से मेल मुलाकात में रुचि रहेगी। मौसमी सावधानी रखें। अगर आप अपने आसपास के लोगों से तालमेल नहीं बिठा पा रहे तो उसकी वजह समझनी होगी ताकि उसका समाधान ढूँढा जा सके।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज मनपसंद दोस्त के साथ सुखद क्षण बीतेगा। अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग बनेंगे। आज का दिन आपके लिये ठीक रहने वाला है। रिश्तों के बीच कड़वाहट पैदा ना होने दें। आज आप पूरा प्रयास करें कि सब परिजन एक दूसरे के साथ प्यार से रहें और एक दूसरे पर भरोसा करें। शरीर में स्फूर्ति कम रहने के कारण कार्य करने का उत्साह कम रहेगा। आज कोई व्यक्ति आपके करियर को नई दिशा देने में मददगार साबित होगा। आपको आज पत्नी द्वारा लाभ प्राप्ति की संभावना है। आपको सभी का सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको आपकी की दिनचर्या में परिवर्तन करने की जरूरत है कई लोग आप से नाराज हैं। किसी छोटी-मोटी बात को लेकर भी आपके प्रिय से आपकी नोंक-झोंक हो सकती है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों या परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती भरी यात्रा आपको सुकून देगी। माता-पिता से महत्वपूर्ण चर्चा सम्भव है। आज अपने मूड को नियंत्रण में रखें नहीं तो हाथ में आया हुआ कोई अवसर खो देंगे। वाणी में सौम्यता तो रहेगी, लेकिन क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें। किसी से विवाद हो सकता है।

 rashifal 30 may 2018, 30 may horoscope, 30 मई राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 30 मई.

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे। तबादला हो सकता है जो चिंताजनक रहेगा। अपने भाई-बहनों के साथ संबंधो में मिठास बनी रहेगी। आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने के आसार है। करियर के नजरिए से शुरू किया सफर कारगर रहेगा। बाहर धूमने जाएं लेकिन ऐसा करने से पहले अपने माता-पिता से इजाजत जरूर ले लें, नहीं तो बाद में वे आपत्ति कर सकते हैं। गैर जिम्मेदार लोगों से अधिक नजदीकिंया न बढ़ायें अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। अपनी योजना पर फिर से विचार कर के काम करेंगे तो सफल हो जाएंगे।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप काल्पनिक दुनिया में ही दिन व्यतीत करेंगे। सृजनात्मक शक्ति को भी उचित दिशा मिल जाएगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ खान-पान का आयोजन होगा। दैनिक कार्य भी आत्मविश्वास और एकाग्र मन से पूर्ण कर पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। संतानों के लिए समय अनुकूल है। पिता से लाभ होगा और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। रिश्तो में मधुरता देखने को मिलेगी, एक-दूसरे के साथ हसीन पल बिताने के मौके मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। शिक्षा के लिए बाहर जाने के योग प्रबल हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नए लोगों से आपके संपर्क भी स्थापित होंगे।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके विचारों में स्पष्टता आएगी और कुछ गंभीर मुद्दों पर आप स्पष्टता से सोच पाएंगे। हर समस्या का समाधान अब आपको साफ दिखने लगेगा। इसी स्पष्टता से आपको सफलता भी मिल सकती है। आर्थिक विषय में बहुत सावधानी बरतिएगा। पूंजी निवेश करने से पहले ध्यान रखिएगा। आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। कुछ छोटे-मोटे मतभेद अचानक उभरेंगे। प्रेम के दृष्टिकोण से उत्तम दिन है। आपकी भरपूर ऊर्जा और जबरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। प्रेम सम्बंधो में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप बेहतर जिन्दगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करेंगे। व्यापारिक बाधाएं आएंगी। योग्यता के अनुरूप कार्य करें। कर्मचारियों पर विशेष ध्यान दें। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। गलतफहमीयों के कारण आपका वैवाहिक जीवन छीन-भिन्न हो सकता है। आपके दुश्मन आपके खिलाफ षंडयत्र रखने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं। संपत्ति को लेकर विवाद खड़े हो सकते हैं। अपना भला चाहने वाले लोगों से उन चीजों के बारे में भी खुलकर बात करें, जो आपको परेशान कर रही हैं।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको संभलकर चलना होगा अन्यथा किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। घर में परिवारजनों का आप के प्रति विरोध रहेगा। कार्यों को प्रारंभ करने के बाद वे अपूर्ण रहेंगे। शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। परंतु मध्याह्न के बाद आप में कार्य करने का उत्साह बढ़ेगा। पारिवारिक वातावरण में अनुकूलता रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मनोरंजन के पीछे धन का व्यय होगा। नौकरी-धंधे में परेशानियां रहेंगी। पुरानी बातों को लेकर ज्यादा न सोचें। यात्रा के कार्यक्रम में कोई रुकावट आ सकती है। आज आप ज्यादातर फैसले गुस्से में आकर भी ले सकते हैं। इससे आपको ही नुकसान हो सकता है।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। धन लाभ के साथ कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। आज का दिन आपके लिए बहुत खास है। बौद्धिक चर्चा से दूर रहें। आज पैसों से संबंधित कोई बड़ा फैसला ना लें। परिवार के लोगों के साथ हंसी-मजाक से दिन खुशनुमा बीत सकता है। आज के दिन आपके किसी भी कार्य में कोई अड़चन नहीं आएगी आज के दिन आप कही बहार घूमने अपने परिवार के साथ जा सकते है। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक संकट आ सकता है। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में आपको आज जरूर कामयाबी मिलेगी।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button