राशिफल

राशिफल 15 फरवरी 2023: आज इन 3 राशि वालों को हाथ लगेगी बड़ी सफलता, मिलेगा पैसा और प्यार

आज हम आपको बुधवार 15 फरवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 15 फरवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है, नहीं तो नुकसानदेह साबित हो सकता है। भाई-बहनों के साथ अगर कोई बहसबाजी चल रही थी, तो आज वह समाप्त हो जाएगी। माता जी की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, नहीं तो घटना-दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का फल जरूर प्राप्त होगा। आप सामाजिक कार्यों में काफी व्यस्त रहने वाले हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज आपको जोखिम भरे कामों से दूर रहना होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको अपनी कड़ी मेहनत का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। कामकाज आपके मन मुताबिक पूरे होंगे। आप अपने सभी कामों को समय रहते पूरा कर लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको धन लाभ होने के योग हैं। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकती है। युवाओं का दिन काफी बढ़िया रहेगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर के किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। कार्यस्थल में अधूरे काम पूरे कर लेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। विदेश में नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपके जीवन में जो भी परेशानियां चल रही थीं, वह समाप्त हो सकती हैं। आज आप खुद को मानसिक रूप से काफी हल्का महसूस करेंगे। घर के किसी सदस्य से खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। आप अपने जरूरी कामों पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। अनुभवी लोगों से जान पहचान बढ़ेगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। सामाजिक कार्यों पर ज्यादा ध्यान देंगे। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। अनुशासन सफलता की सीढ़ी होती है। भाई-बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। कार्यालय में बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। बिजनेस में नए कामों में निवेश के लिए अधिक धन खर्च करेंगे, तो उसका आपको भरपूर लाभ जरूर प्राप्त होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में राहत मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि मौसम में परिवर्तन होने के कारण मौसमी बीमारियां को अपनी चपेट ले सकती हैं। खानपान पर भी ध्यान देना होगा। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा, जिसके चलते आप काफी व्यस्त रहेंगे। परिवारवालों के लिए समय निकाल पाना भी बहुत मुश्किल हो जाएगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें, आपको अपने काम में सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज शिक्षा में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज आपको जीवन के नए आयाम का अनुभव होगा। जिस काम को आप काफी लंबे समय से करने का प्रयास कर सकते हैं, आज वह पूरा हो सकता है। बिजनेस में अच्छा मुनाफा प्राप्त हो सकता है। अनुभवी लोगों के बीच उठना बैठना रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। कामकाज में आपका खूब मन लगेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों का मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी। शेयर मार्केट में फायदा होने के योग हैं। धन से जुड़ी हुई परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। ऑफिस में मनचाहा काम मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। कुछ पुरानी बातें आपके मन को बेचैन करेंगी, इसलिए आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। वाहन सुख प्राप्ति के योग बने हुए हैं। घर में सुख शांति बनी रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन आर्थिक रूप से काफी मजबूत रहेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच मतभेद खत्म होंगे। व्यापार, साझेदारी या सहयोग में उतरने के लिए अथवा व्यापार के सिलसिले में दूर की यात्राएं करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी बेहतर रहेगा। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा साबित होगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख में वृद्धि होगी। परिवार के लोगों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। ऑफिस से संबंधित कार्य के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। दोस्तों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करते नजर आएंगे। विद्यार्थी आज किसी नए विषय की पढ़ाई शुरू कर सकते हैं। आपके पास कुछ महंगा अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपकी संतुष्टि को बढ़ाएंगे। सामाजिक स्तर पर मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेमियों का दिन बहुत बेहतर रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। बिजनेस पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे। आज आप धार्मिक किताब पढ़ने में अधिक रूचि ले सकते हैं। कामकाज की चिंता कम होगी। गुप्त शत्रु हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहना होगा। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करें, इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। जरूरत पड़ने पर परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button